नोएडा में ओएसडी ने खुद नाले उतरकर की जांच, अब नालों की सफाई पर फर्जी रिपोर्ट देने वालों पर कसेगा शिकंजा
नोएडा में नाला सफाई की गलत रिपोर्टों पर ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने सेक्टर 42 और 43 में स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सफाई न होने पर अधिकारियों ...और पढ़ें
HighLights
ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने नाला सफाई का निरीक्षण किया
गलत रिपोर्ट मिलने पर वे स्वयं नाले में उतरे
अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश जारी किए गए
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में नाला सफाई के कार्य को लेकर वरिष्ठ प्रबंधकों द्वारा गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है। इस पर नोडल अधिकारी लगातार सफाई स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं।
सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने सेक्टर-42 और 43 में नाला सफाई कार्यों का जायजा लिया। जब उन्हें बताया गया कि नाले की सफाई हो चुकी है, तो उन्होंने नाले में उतरकर देखा और पाया कि सफाई नहीं हुई है।
मानसून के चलते जारी है सफाई का काम
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मानसून के चलते नोएडा प्राधिकरण द्वारा नाला सफाई का कार्य जारी है। हाल ही में हुई बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी।
प्राधिकरण ने सफाई कार्य को तेज गति से और निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सभी वर्क सर्किल अधिकारियों को सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ प्रबंधकों ने दे दी गलत रिपोर्ट
वरिष्ठ प्रबंधकों ने जिम्मेदारी मिलने के बाद सफाई कार्यों की गलत रिपोर्ट प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की, जिसके परिणामस्वरूप निरीक्षण के दौरान कई कमियां उजागर हुईं।
ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी ठेकेदारों और वरिष्ठ प्रबंधकों को चेतावनी दी गई है कि कार्य पूरा होने और किसी शिकायत के न होने पर ही भुगतान किया जाएगा। यह सफाई कार्य मानसून और वर्षा के दौरान भी जारी रहेगा।