Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पार्सल से गांजा मंगाकर NCR में खपाता था नूरी गिरोह, नोएडा से 5 सदस्य गिरफ्तार

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 05:14 AM (IST)

    नोएडा में डीएनडी के पास से नूरी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो ओडिशा से गांजा मंगाकर एनसीआर में खपाते थे। पुलिस ने 21 किलो अवैध गां ...और पढ़ें

    गांजा मंगाकर एनसीआर में खपाना था गिरोह। (AI Generated Image)

    गांजा मंगाकर एनसीआर में खपाना था गिरोह। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. नूरी गिरोह के पांच सदस्य नोएडा में गिरफ्तार।

    2. ओडिशा से एनसीआर में गांजा तस्करी करते थे।

    3. 21 किलो अवैध गांजा, कार पुलिस ने पकड़ी।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। ट्रेन, ट्रक से सामान, पार्सल, कूरियर आदि की आड़ में छिपाकर ओडिशा से एनसीआर में गांजा मंगाकर खपाने वाले नूरी गिरोह के पांच सदस्यों को क्राइम रिस्पांस टीम (सीआरटी) और सेक्टर 20 थाना पुलिस ने मंगलवार को डीएनडी के पास से दबोचा।

    इनसे करीब पांच लाख रुपये कीमत का 21 किलो अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल कार बरामद हुई। पुलिस गिरोह की फरार सरगना नूरी की तलाश में जुटी है।

    नोएडा सेक्टर 20 थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कार से गांजे की सप्लाई करते घूम रहे हैं। सेक्टर 17 डीएनडी रोड के पास चेेकिंग के दौरान पुलिस को नोएडा नंबर की सफेद फ्रोंक्स माडल कार सवार पांच संदिग्ध दिखे। टीम ने पांचों को कार समेत धर लिया।

    सभी आरोपी शातिर किस्म के तस्कर

    एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान बरेली के आवंला गांव के आमिर खान, गौतमबुद्ध नगर के दादरी के चिथैड़ा गांव के मनोज कुमार, झारखंड के गुड़्डा के वाराह हाट गांव के प्रकाश शाह, बिहार दरभंगा के बर्रा गांव के मोहम्मद फिरोज, भांगलपुर के खंजरपुर मायांगज गांव के पप्पू कुमार के रूप में हुई। सभी आरोपित नोएडा सेक्टर नौ जेजे कालोनी में किराये पर रहते हैं।

    पूछताछ में पता चला है कि सभी शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं। वह सेक्टर नौ जेजे कालोनी में रहने वाली नूरी के साथ मिलकर गांजे की तस्करी का नेटवर्क चलाते हैं। पूरे नेटवर्क की कर्ता-धर्ता नूरी ही है। गिरोह उसी के नाम से संचालित होता है।

    खबरें और भी

    वह ही गांजे की खेप मंगाने, उसके वितरण और रुपये के लेनदेन का पूरा हिसाब रखती। गिरोह ओडिशा से पार्सल और कूरियर में छिपाकर गांजा मंगवाया जाता। पार्सल को अलग-अलग स्थानों पर प्राप्त करने के बाद उसे एक जगह एकत्र किया जाता।

    छोटे-छोटे पैकेटों में पैक किया जाता। यहां से नोएडा समेत एनसीआर के विभिन्न इलाकों में खपाया जाता। इसको तीन गुना दाम पर खपाया जाता है। इस रकम को आपस में बांटकर शौक व खर्चें पूरे करते हैं।

    नूरी पहले भी जा चुकी है जेल

    एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पांचों आरोपितों पर 23 मामले दर्ज हैं। प्रकाश पर एनडीपीएस के सात, मनोज पर पांच, फिरोज पर छह, पप्पू पर तीन व आमिर पर दो मामले हैं। आमिर, मनोज, फिरोज पर मारपीट व जुआ के मामले भी हैं।

    बरामद कार आमिर खान के नाम है। उधर, नूरी फेज वन थाने में पहले भी जेल जा चुकी है। उसके भतीजों का गोलचक्कर चौकी प्रभारी की कार के साथ रील्स बनाते हुए वीडियो भी प्रसारित हो चुका। जेल से बाहर आने बाद फिर से सक्रिय हो गई।

    गिरोह में पति समेत 20 से ज्यादा सदस्य हैं। महिलाओं को भी शामिल किया हुआ है। गिरोह बच्चों और युवाओं को भी नशा उपलब्ध कराते हैं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस पता करने में जुटी है कि गिरोह ने कितनी खेप मंगाई, किन-किन शहरों में आपूर्ति की, अन्य सदस्य कौन-कौन हैं। गांजा भेजने वाले स्त्रोतों का पता लगा रही है।

    यह भी पढ़ें- पलवल में 60 लाख कीमत का 200 किलो गांजा बरामद, राजस्थान के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- दिल्ली: 10 किलो गांजा बरामदगी के मामले में आरोपित बरी, कोर्ट ने जांच में गंभीर खामियां गिनाईं