नोएडा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगहों पर जलभराव; मेट्रो डिवाइडर भी गिरा
नोएडा में मंगलवार को एक घंटे की तेज बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया, जिससे कई सेक्टरों और गांवों में घुटनों तक पानी भर गया और यातायात बाधित हुआ। बारिश ...और पढ़ें
-1785242084991_m.webp)
नोएडा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित।
HighLights
एक घंटे की बारिश में नोएडा शहर जलमग्न, यातायात बाधित।
सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास 50 मीटर डिवाइडर गिरा।
जलभराव से बिजली गुल, पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा की सुबह घने काले बादलों के साथ हुई। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई तेज वर्षा ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं महज एक घंटे की वर्षा ने नोएडा की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के कई सेक्टरों और गांवों में घुटनों तक पानी भर गया।
सड़कों पर जलभराव के कारण वाहन रेंगते नजर आए और प्रमुख मार्गों पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक परेशानी सेक्टर 49 स्थित बरौला गांव में देखने को मिली, जहां जलभराव के बीच स्कूली बच्चों को भीगते हुए स्कूल पहुंचना पड़ा।
पानी में होकर गुजरने से बच्चों के जूते और स्कूल तक भीग गए। दिनभर जलभराव बने रहने से स्थानीय बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दिन और रात के तापमान में 3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टर 19 में सड़क के साथ-साथ फुटपाथ और पार्क भी जलमग्न
सेक्टर 19 में सड़क के साथ-साथ फुटपाथ और पार्क भी जलमग्न हो गए। वहीं सेक्टर 105 में स्थिति और गंभीर रही। मुख्य नाले का जलस्तर बढ़ने से सीवर बैक- फ्लो हो गया और नाले का गंदा पानी सेक्टर की सड़कों पर फैल गया, जिससे लोगों को बदबू और गंदगी के बीच आवागमन करना पड़ा।
वर्षा का असर सेक्टर 63 के डी और ए ब्लाक सेक्टर 58,सेक्टर 1,4,5,6 सहित पूरा शहर जलमग्न रहा। इतना ही नहीं एसीपी कार्यालय परिसर और नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के मुख्य मार्ग भी जलभराव की चपेट में रहे। कार्यालय आने जाने वाले कर्मचारियों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खबरें और भी
जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और शहर के कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालक घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहे। एक घंटे की वर्षा ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। इस दौरान कई घरों की बिजली कई घंटों गुल रही। जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा।
सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के नीचे बना डिवाइडर गिरा
नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास भारी वर्षा के बाद पिलर के नीचे बना करीब 50 मीटर लंबा डिवाइडर अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। जानकारी होने पर पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची थी। करीब दो घंटे में डिवाइडर को हटवाया।
हालांकि इस बीच बेरिकेडिंग लगवाकर हाइड्रा से काम करने के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। मेट्रो लाइन के ऊपर से पानी आने और इसका डिवाइडर के अंदर जा रहा था। इससे डिवाइडर की रेलिंग कमजोर हो गई। इसके चलते ही घटना हुई। इस तरह के हालात अन्य जगह पर भी हैं।
पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त
सेक्टर 4 में काले रंग की कार पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कई बिजली के पोल झुक गए। कई सेक्टरों में पेड़ टहनिया टूटी तो कहीं पेड़ जड़ से उखड़ गया। जिससे काफी समय तक यातायात बाधित रहा।