बारिश के बीच नोएडा सेक्टर-16 में टला बड़ा हादसा, मेट्रो स्टेशन के नीचे टूटकर गिरी डिवाइडर की रेलिंग
नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे भारी बारिश के कारण डिवाइडर की 10 मीटर लंबी रेलिंग टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नह ...और पढ़ें
HighLights
भारी बारिश से नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर रेलिंग गिरी।
डिवाइडर की 10 मीटर लंबी सीमेंटेड रेलिंग सड़क पर गिरी।
गनीमत रही, कोई हताहत नहीं हुआ, यातायात प्रभावित।
जागरण संवाददादा, नोएडा। भारी बारिश के दौरान सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे मंगलवार सुबह डिवाइडर की 10 मीटर लंबी और तीन फुट चौड़ी सीमेंटेड रेलिंग टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया।
जानकारी होने पर पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे में रेलिंग को हटवाया। हालांकि इस बीच बेरिकेडिंग लगवाकर हाइड्रा से काम करने के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। रेलिंग हटने पर यातायात सामान्य हुआ।
कैसे हुई घटना?
मेट्रो लाइन के ऊपर से पानी आने और इसका डिवाइडर के अंदर जा रहा था। इससे डिवाइडर की रेलिंग कमजोर हो गई। इसके चलते ही घटना हुई। इस तरह के हालात अन्य जगह पर भी हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में सड़कों पर भरा पानी
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, डीएमई पर भी नहीं चलेंगे भारी वाहन