Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में सड़कों पर भरा पानी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:47 PM (IST)

    Delhi weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले और नौकरीपेशा लोगों ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में सुबह से झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित।

    2. सदर बाजार में घुटनों तक पानी भरा, व्यापार ठप।

    3. बारिश से जलभराव, इंतजामों की खुली पोल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तापमान गिरने से मौसम सुहावना हो गया है और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। 

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 1.07.16 PM

    लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर जलभराव हुआ। 

    बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। साथ ही सुबह स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 1.07.16 PM (1)

    बारिश से मध्य दिल्ली के सदर बाजार में घुटनों तक पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 9.37.10 AM (1)

    जलभराव से स्थानीय व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जलजमाव से बारिश को लेकर किए इंतजामों की पोल खुल गई है।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 9.37.10 AM

    राजधानी में दिनभर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे के दौरान विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। हालांकि बीच बीच में धूप निकलने पर उमस भी परेशानी करेगी।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 9.37.09 AM (1)

    मौसम विभाग का कहना है कि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, दिन में भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान अभी सामान्य से नीचे या आसपास ही रहेगा।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 12.45.22 PM

    सीपी ऑउटर सर्कल पर भरा पानी। 

    दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज

    मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच बीच मे धूप खिले रहने पर उमस से भी परेशानी होगी।

    दिल्ली का एक्यूआई 77 दर्ज

    उधर, मंगलवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 77 दर्ज किया गया। इसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार, IMD का यलो अलर्ट; 5-6 डिग्री तक लुढ़क सकता है तापमान

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सामान्य से 41% ज्यादा बारिश; IMD ने बताया- कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम