Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार, IMD का यलो अलर्ट; 5-6 डिग्री तक लुढ़क सकता है तापमान

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में 5-6 डिग्री से ...और पढ़ें

    मध्य दिल्ली में शाम को हुई वर्षा ने उमस भरी गर्मी से दी राहत। बहादुर शाह जफर मार्ग पर वर्षा का आनंद लेता साइकिल सवार किशोर। जागरण

    मध्य दिल्ली में शाम को हुई वर्षा ने उमस भरी गर्मी से दी राहत। बहादुर शाह जफर मार्ग पर वर्षा का आनंद लेता साइकिल सवार किशोर। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली में अगले दो दिन झमाझम बारिश की संभावना।

    2. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

    3. बारिश से तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के चलते अगले दो दिन राजधानी में झमाझम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार और बुधवार दोनों दिन बादल छाए रहेंगे।

    काफी जगह हल्की और कुछ जगह मध्यम स्तर की वर्षा संभावित है। दोनों दिन के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वर्षा का यह दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रह सकता है, लेकिन उस दिन के लिए कोई अलर्ट नहीं है।

    अलबत्ता, वर्षा के इस दौर से तापमान में फिर से पांच से छह डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

    78287665

    सोमवार को भी बादलों की आवाजाही के बीच दिन में कई बार कहीं कहीं हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 8.0 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई।

    40 डिग्री से ज्यादा महसूस किया गया तापमान

    रिज क्षेत्र में 19.4 मिमी, लोधी रोड पर 11.5 मिमी, राजघाट पर 6.9 मिमी, पूसा में 4.0 मिमी, आयानगर में 3.8 मिमी और नजफगढ़ व मयूर विहार में 0.5 - 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    78287664

    जहां तक तापमान का सवाल है तो अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 38.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 51 प्रतिशत दर्ज किया गया। उमस के चलते महसूस किया जाने वाला तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर रहा।

    यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में बना डिप डिप्रेशन, झारखंड में 2 अगस्त तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

    खबरें और भी