Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा सेक्टर-88 में एक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; कोई हताहत नहीं

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:22 AM (GMT+05:30)

    नोएडा के सेक्टर-88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में सोमवार देर रात आग लग गई। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ क्यों ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नोएडा सेक्टर-88 की सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में आग लगी।

    2. दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं।

    3. कंपनी बंद होने के कारण अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर- 88 स्थित ज्वैलरी बनाने संबंधित काम करने वाली सुरभि इंटरनेशनल नाम की फैक्ट्री में सोमवार रात पुराने इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग भूतल से प्रथम तल तक पहुंच गई। चारों ओर धुंए का गुबार छा गया। अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची।

    आठ गाड़ियों की मदद से आग करीब ढाई घंटे में आग को बुझाया। बता दें कि आग लगने के दौरान रात में फेक्ट्री बंद थी। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई फंसा।

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 8.17.21 AM

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा 11 बजे सेक्टर 88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। बड़ी आग लगने की आशंका के चलते आठ फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे गए। पहुंचने पर पता चला कि आग फैक्टरी के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल दोनों को अपनी चपेट में लिया हुआ है।

    आग बुझाने का अभियान करीब ढाई घंटे तक चला। फायरफाइटर्स ने दोनों मंजिलों पर लगी आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया।

    नुकसान का आकलन करने में जुटा प्रबंधन

    आग से फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ। प्रबंधन आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

    यह भी पढ़ें- चाकुलिया स्‍टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे में भड़की आग, घंटों मशक्कत के बाद भी काबू पाने का प्रयास जारी