Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रात में कमरे पर बुलाई सेक्स वर्कर की मौत, शक्तिवर्धक दवा की ओवरडोज या कुछ और...; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

    Updated: Fri, 15 May 2026 11:25 AM (IST)

    नोएडा के चोटपुर कॉलोनी में एक युवक के कमरे में बुलाई गई सेक्स वर्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...और पढ़ें

    पुलिस कर रही मामले की जांच। तस्वीर एआई जनरेटेड

    पुलिस कर रही मामले की जांच। तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. नोएडा में युवक के कमरे में मिली सेक्स वर्कर की लाश।

    2. शक्तिवर्द्धक दवा और शराब के अत्यधिक सेवन से मौत की आशंका।

    3. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, फोरेंसिक टीम ने की जांच।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में युवक ने बुधवार रात कमरे पर बुलाई सेक्स वर्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    सुबह को महिला के नहीं उठने और कान से खून बहता देख युवक को मौत होने का पता चला। थाने जाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    शुरूआती जांच में शक्तिवर्द्धक दवाई की ओवरडोज और अत्यधिक शराब के सेवन से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला की पहचान करने और मौत का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, स्थानीय लोगों के बीच महिला की हत्या करने की चर्चा है।

    सेक्टर-63 की एक फैक्ट्री में काम करता है युवक

    नोएडा चोटपुर कॉलोनी में एक युवक किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह सेक्टर-63 की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह बृहस्पतिवार सुबह घबराया हुआ सेक्टर-63 थाने पहुंचा। उसने डरते-डरते बताया कि कमरे पर सेक्स वर्कर मृत अवस्था में पड़ी है।

    पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो बात सच निकली। युवक ने बताया कि उसने बुधवार रात को कॉल कर महिला को कमरे पर बुलाया था। पहले भी दो-तीन बार कमरे पर बुलाया था।

    दोस्ताना व्यवहार होने के चलते रात में दोनों ने शराब का सेवन किया और सो गए। वह बृहस्पतिवार सुबह फैक्ट्री जाने के लिए उठा। महिला को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी।

    उसकी नजर महिला के कान से बहते खून पर पड़ी। वह घबरा गया और पुलिस को बताया। पुलिस ने फारेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    मोबाइल खंगालकर पहचान में जुटी

    पुलिस को महिला के पास से पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। उसके पास से एक मोबाइल मिला। पुलिस मोबाइल से महिला की पहचान करने में जुटी है। महिला के मोबाइल में अधिकांश नंबर ग्राहकों के मिले।

    खबरें और भी

    इन्होंने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। दो नंबर महिला के जानकार के मिले हैं। इनसे संपर्क कर पुलिस महिला का वास्तविक नाम व पता आदि की जानकारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा