Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

    By Ashish ChaurasiaEdited By: Anup Tiwari
    Updated: Thu, 14 May 2026 09:02 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के सिलारपुर कला गांव में शिवम नामक युवक पुलिस की कथित निष्क्रियता के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। तीन महीने पहले हुए मारपीट के मामले ...और पढ़ें

    पुलिस की कार्यशैली से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा। जागरण

    पुलिस की कार्यशैली से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा। जागरण 

    HighLights

    1. युवक पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में टावर पर चढ़ा।

    2. तीन माह पहले मारपीट मामले में नहीं हुई कार्रवाई।

    3. पुलिस और एसडीआरएफ टीम युवक को उतारने में जुटी।

    आशीष चौरसिया, दादरी (ग्रेटर नोएडा)। कोतवाली जारचा क्षेत्र के गांव सिलारपुर कला में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे गांव में स्थित मोबाइल टावर पर युवक चढ गया। युवक का आरोप है कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़कर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहा है।

    मामले की जानकारी पर स्वजन मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक को समझाकर नीचे उतारने में लगी हुई है, लेकिन अभी तक टीम को सफलता हाथ नहीं लगी है।

    जुटी ग्रामीणों की भीड़

    सलारपुर निवासी शिवम पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर दोपहर 12 के करीब मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। युवक को टावर पर चढ़े देखकर आसपास ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के फोन पर बात कर उतारने का प्रयास किया।

    WhatsApp Image 2026-05-14 at 20.38.23

    इस दौरान युवक ने कई शर्तें रखीं। युवक के पिता वीर पाल ने बताया कि लगभग तीन माह पहले उनके बेटे शिवम के साथ गांव के दो व्यक्ति व एक शाहपुर एक अन्य समेत चार लोगों ने मिलकर मारपीट की थी। कार में डालकर अल्ट्रा टेक चौकी ले गये थे।

    पुलिस ने FIR के बाद भी नहीं की कार्रवाई

    आरोप है कि वहा पर आरोपितों ने मारपीट की मामले में काफी प्रयास करने के बाद पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है। मामला दर्ज हुए 90 दिन का समय-समय बीत जाने के बाद भी चार्ज शीट न्यायालय में दाखिल नहीं की गयी।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-05-14 at 20.38.24

    मामले के बार में पुलिस से जानकारी लेने पर पुलिस उल्टा उसको टार्चर कर रही है। आरोप है कि दो दिन पहले भी पुलिस ने शिवम को शाम आठ बजे रास्ते से उठाकर जारचा कोतवाली में रखा था। दो सबजे छोड़ा था। इससे नाराज होकर शिवम बृहस्पतिवार को टावर पर चढकर अपनी सुरक्षा आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण के चिरैया में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारी गई

    यह भी पढ़ें- कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा...; भोजपुर में शादी टूटने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 4 घंटे बाद ऐसे उतरा

     

     

    मोबाइल के जरिए शिवम से बातचीत स्वजन के माध्यम से खुद पुलिस भी कर रही है। पहले सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीआर की टीम लगी हुई है। मांग जो भी हैं उनको लिखित में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

    -

    प्रशाली गंगवार, एसीपी दादरी