Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में 8000 वाहन मालिकों पर कसेगा शिकंजा, एक गलती पड़ेगी भारी; परिवहन विभाग ने सूची की तैयार

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 02:02 AM (IST)

    परिवहन विभाग ग्रेटर नोएडा में नियमों का उल्लंघन करने वाले 8000 वाहनों पर सख्त कार्रवाई करेगा। इनमें बिना फिटनेस, परमिट और टैक्स वाले वाहन शामिल हैं, ज ...और पढ़ें

    आठ हजार वाहन मालिकों की सूची तैयार। एआई जनरेटेड

    आठ हजार वाहन मालिकों की सूची तैयार। एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. 8000 वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई होगी।

    2. बिना फिटनेस, परमिट और टैक्स वाले वाहन सूची में।

    3. तीन गंभीर हादसों में शामिल वाहन तुरंत जब्त होंगे।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। परिवहन विभाग के नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग ने ऐसे आठ हजार वाहनों की सूची तैयार की है। यह वाहन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और टैक्स चुकाए सड़कों पर चल रहे हैं।

    बार-बार चालान कटवाने वाले और लगातार हादसे करने वाले वाहन भी इस सूची में शामिल हैं। अब परिवहन विभाग की ओर से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने चेतावनी जारी की है।

    रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा

    विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के मुताबित, तीन गंभीर हादसों में शामिल वाहन को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। चालकों का अलग से रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। दो नोटिस के बावजूद सुधार न करने पर चालक का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।

    विभाग की नई व्यवस्था में एक क्लिक पर वाहन, उसके मालिक और चालक का पूरा विवरण होगा। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

    नोएडा की व्यस्त सड़कों पर अनियंत्रित वाहनों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लिए यह प्रयास जरूरी है। परिवहन विभाग की ओर से लगातार की जा रहीं कार्रवाई में यह वाहन अभी पकड़ में नहीं आ रहे हैं।

    विभाग की ओर से अब ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर ली गई है। जांच के दौरान वाहन का नंबर डालते ही उसकी सूची और पूरा रिकार्ड सामने होगा।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में खटारा गाड़ियों पर बड़ा एक्शन! ट्रैफिक पुलिस ने तेज किया अभियान, कट रहे हैं भारी चालान

    एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि जिन वाहनों की सूची तैयार की गई है उनमें से कुछ पर कार्रवाई कर बंद भी किए गए हैं। यह कार्रवाई अभी भी जारी है।

    खबरें और भी