नोएडा में शादीशुदा महिला को बम से उड़ाने की धमकी, पूर्व सहकर्मी ने आपत्तिजनक पोस्ट भी डाली
नोएडा के सेक्टर 49 में एक शादीशुदा महिला को उसके पूर्व सहकर्मी ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। आरोपी सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था, जिसके ...और पढ़ें
-1786249788070_m.webp)
महिला को बम से उड़ाने की धमकी। फोटो - AI जनरेटेड
HighLights
पूर्व सहकर्मी ने महिला और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी।
आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट भी कर रहा था।
सेक्टर 49 थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला को पूर्व सहकर्मी डरा धमका रहा। महिला के समझाने और विरोध करने पर भी नहीं मान रहा। मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बात लिखीं।
महिला और उसके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी। पीड़िता ने सेक्टर-49 थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले में जांच कर रही।
करी छोड़ने पर संपर्क टूटा
नोएडा सेक्टर-49 के एक गांव में महिला अपने पति, पिता व चार साल की बच्ची के साथ रहती हैं। उनके साथ फैक्ट्री में साेहिल नाम का सहकर्मी काम करता था। नौकरी छोड़ने पर संपर्क टूट गया। आठ दिन पहले पूर्व सहकर्मी का फोन आया। उसने मिलने की जिद करने लगा। महिला ने विरोध किया वह अभद्रता करने लगा। इसका विरोध करते हुए मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।
बम से उड़ाने की धमकी
इसके बाद आरोपी ने महिला के करीबी दोस्त व रिश्तेदारों को धमकाया। उसने महिला को दूसरे नंबर से फोन किया। महिला और उसके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी। महिला ने उस नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज लिखने लगा।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: मोनू मानेसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इंस्टाग्राम कॉल पर खुद को पाकिस्तानी गैंग का सदस्य बताया
पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। आरोपी के दोनों मोबाइल नंबर, मैसेज के स्क्रीन शॉट आदि भी दिए। थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही।