गुरुग्राम: मोनू मानेसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इंस्टाग्राम कॉल पर खुद को पाकिस्तानी गैंग का सदस्य बताया
गोरक्षक मोनू मानेसर को इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। उन्होंने मानेसर थाने में शिकायत दर्ज ...और पढ़ें

गोरक्षक मोनू मानेसर। फाइल फोटो
HighLights
मोनू मानेसर को इंस्टाग्राम पर मिली बम से उड़ाने की धमकी।
धमकी देने वाले ने खुद को पाकिस्तानी गैंग से बताया।
मानेसर थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गोरक्षक कहे जाने वाले मोनू मानेसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मोनू ने मानेसर थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है। कहा कि आरोपित ने इंस्टाग्राम पर आडियो काल की और खुद को पाकिस्तान के शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा बताकर बम से उड़ाने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार एक अगस्त की रात मोनू मानेसर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आडियो काल आया। काल करने वाले ने अपना नाम सैफ अली खान बताया। बातचीत के दौरान आरोपित ने बम से उड़ाने या सौ गोलियां मारकर हत्या करने की धमकी दी।
आरोपित ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों पर भी हमला करने की बात कही। मोनू मानेसर ने बताया कि आरोपित ने उनके परिचितों पर भी हमले की बात कही।
देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा
आरोपित का खुद को पाकिस्तानी आपराधिक गिरोह से जोड़कर इस तरह की धमकी देना उनके परिवार के साथ-साथ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर विषय है।शिकायत के साथ मोनू मानेसर ने धमकी भरी आडियो रिकार्डिंग पुलिस को सौंपी है और फोरेंसिक जांच की मांग की।
मानेसर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।बता दें कि माेनू मानेसर तीन वर्षा पूर्व हुई नूंह हिंसा का आरोपित है। उस पर राजस्थान में फरवरी 2023 में जुनैद और नासिर की हत्या का भी आरोप है। इस मामले में वह कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया है।