खत्म हुआ इंतजार! नोएडा को 16 अगस्त को मिलेगा पहला स्काईवॉक, ब्लू और एक्वा लाइन के बीच आसान होगा सफर
नोएडा का पहला स्काईवॉक 16 अगस्त को जनता के लिए खुलेगा, जो सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ेगा। यह 45 करोड़ की लागत से बना है और यात्रियो ...और पढ़ें

नोएडा का पहला स्काईवॉक 16 अगस्त से होगा शुरू। (एआई एडिटेड इमेज)
HighLights
नोएडा का पहला स्काईवॉक 16 अगस्त को खुलेगा।
सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ेगा।
यात्रियों को सुरक्षित और सुगम इंटरचेंज मिलेगा।
जागरण संवाददाता, नोएडा। लंबे इंतजार के बाद नोएडा का पहला स्काईवॉक 16 अगस्त को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। यह स्काईवॉक सेक्टर-52 (ब्लू लाइन) और सेक्टर-51 (एक्वा लाइन) मेट्रो स्टेशनों को आपस में जोड़ेगा, जिससे यात्रियों को सड़क पर नहीं आना पड़ेगा और इंटरचेंज की प्रक्रिया सुरक्षित और सुगम हो जाएगी।
इस परियोजना पर लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत आई है और इसका निर्माण अंतिम चरण में है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने इसे बिना उद्घाटन के संचालित करने का आदेश दिया है, जिससे शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया जा सके।
इस परियोजना का कार्य वर्ष 2023 में आरंभ किया
प्राधिकरण ने इस परियोजना का कार्य वर्ष 2023 में आरंभ किया था। स्काईवॉक के निर्माण से दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में, यात्रियों को स्टेशन के नीचे बने पैदल मार्ग से गुजरना पड़ता है, जहां अक्सर भीड़ रहती है।
निर्माण के दौरान डिजाइन में कुछ तकनीकी बदलाव किए गए हैं, जिससे स्काईवॉक को मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के सामने से जोड़ा गया है, जिससे इसकी लंबाई बढ़ गई है। यह स्काईवॉक लगभग छह मीटर चौड़ा है, जिससे यात्रियों की आवाजाही में आसानी होगी।
खबरें और भी
दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच इंटरचेंज अधिक सुरक्षित
इसमें बेहतर लाइटिंग, मजबूत रेलिंग और दिव्यांग यात्रियों के लिए सुगम पहुंच की व्यवस्था की गई है। इससे दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच इंटरचेंज अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि 16 अगस्त तक स्काईवॉक का जनता को समर्पण किया जाएगा, जिससे नोएडा को अपना पहला स्काईवॉक मिल जाएगा।