त्योहारी सीजन में YEIDA का बड़ा तोहफा, नोएडा एयरपोर्ट के पास आएंगी 2 नई आवासीय प्लॉट स्कीम
YEIDA Plot Scheme 2026: यमुना प्राधिकरण त्योहारी सीजन में नोएडा एयरपोर्ट के पास दो नई आवासीय प्लॉट योजनाएं लाने की तैयारी में है। इन योजनाओं में 40 वर ...और पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट के पास आवासीय प्लॉट स्कीम आ रही है। (सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated)
HighLights
नोएडा एयरपोर्ट के पास दो नई आवासीय प्लॉट योजनाएं।
40 वर्गमीटर और 162-300 वर्गमीटर के प्लॉट उपलब्ध होंगे।
योजनाओं पर 17 अगस्त को YEIDA बोर्ड बैठक में मुहर।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। YEIDA Plot Scheme 2026: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सुनहरा मौका आने वाला है। यमुना प्राधिकरण त्योहारी सीजन में नोएडा एयरपोर्ट के पास रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
यीडा की बोर्ड बैठक में लग सकती है मुहर
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक 17 अगस्त को संभावित है। सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर विभागों ने बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा तैयार करना शुरू कर दिया है। बैठक में किसानों से संबंधित प्रस्तावों के अलावा अलग-अलग श्रेणी के लिए प्लॉट योजना पर बोर्ड की स्वीकृति ली जा सकती है।
किसानों को सात प्रतिशत आबादी प्लॉटों के प्रस्ताव बोर्ड के सामने स्वीकृति के लिए रखे जा सकते हैं। विकसित आबादी प्लॉटों को लेकर प्राधिकरण पर किसान संगठनों का दबाव बना हुआ है। प्लॉटों के आवंटन में देरी के कारण यमुना प्राधिकरण की विकास परियोजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
YEIDA Plots: कब लॉन्च होगी योजना?
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इसके अतिरिक्त नई प्लॉट योजनाओं के प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए रखे जा सकते हैं। नवरात्र में प्राधिकरण दो आवासीय प्लॉट योजना निकालने की तैयारी में जुटा है।
YEIDA Plot Scheme 2026: कितने वर्गमीटर के प्लॉट होंगे?
एक योजना 40 वर्गमीटर के प्लॉट की होगी। दूसरी में 162 वर्गमीटर से लेकर 300 वर्गमीटर तक के प्लॉट शामिल होंगे। बोर्ड की स्वीकृति के बाद प्लॉटों की संख्या, रेरा पंजीकरण आदि की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
खबरें और भी
इसके अलावा विश्वविद्यालय समेत संस्थागत, औद्योगिक प्लॉट योजनाओं के प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखे जा सकते हैं। आगामी दिनों में एयरपोर्ट से इंटरनेशनल सेवाएं शुरू होंगी। इसके मद्देनजर कनेक्टिविटी समेत अन्य परियोजनाओं को लेकर प्रस्ताव शामिल होने की संभावना है।