Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सुनहरा मौका, YEIDA ला रहा 40 से 300 वर्गमीटर तक के प्लॉट्स

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:57 PM (IST)

    YEIDA plot scheme 2026: यीडा नवरात्र में नोएडा एयरपोर्ट के पास दो नई आवासीय प्लॉट योजनाएं लॉन्च करेगा। इन योजनाओं में 40 से 300 वर्गमीटर तक के प्लॉट ह ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट के पास यीडा की नई आवासीय प्लॉट योजना जल्द लॉन्च होगी।  (सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated)

    नोएडा एयरपोर्ट के पास यीडा की नई आवासीय प्लॉट योजना जल्द लॉन्च होगी। (सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated)

    HighLights

    1. यीडा नवरात्र में लॉन्च करेगा दो नई प्लॉट योजनाएं

    2. नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-5ए में होंगे प्लॉट

    3. पिछली योजनाओं के आवंटियों को इस बार मौका नहीं

    डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। YEIDA plot scheme 2026: अगर आप नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए जल्द ही सुनहरा मौका आने वाला है।

    दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) नवरात्र में एक साथ दो रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। योजना के तहत आम जनता और श्रमिकों के लिए प्लॉट्स होंगे।

    image - 2026-08-06T144837.888

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    कहां और कितने वर्गमीटर के प्लॉट?

    यह योजना सेक्टर- 5ए में होगी, जिसमें 40 वर्गमीटर से लेकर 300 वर्गमीटर तक के प्लॉट्स होंगे। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों (श्रमिकों) के लिए 40 वर्गमीटर के भूखंड होंगे और सामान्य वर्ग यानी आम जनता के लिए 162 वर्गमीटर से 300 वर्गमीटर तक के बड़े भूखंड होंगे।

    प्लॉट्स की संख्या कितनी होगी यह अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है, लेकिन बोर्ड से पहले ही चार हजार भूखंडों की मंजूरी मिल चुकी है। साथ स्कीम को लेकर आवेदन की तारीख और कीमतों की घोषणा जल्द की जा सकती है।

    इस बार क्यों खास है योजना?

    यमुना अथॉरिटी की नई स्कीम में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार YEIDA की योजना इसलिए बेहद खास है क्योंकि जिन आवेदकों को नोएडा, ग्रेटर नोएडा या यीडा की किसी पिछली स्कीम के तहत पहले ही रिहायशी प्लॉट आवंटित हो चुका है, वो इस नई योजना के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे, ताकि पहली बार प्लॉट खरीदने के लिए आवेदन करने वालों को उचित मौका मिल सके।

    इस संबंध में यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कीम को अंतिम रूप देकर जल्द ही रेरा पर रजिस्टर किया जाएगा और नवरात्र में इसे लॉन्च करने की संभावना है।

    पिछली स्कीम को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

    उल्लेखनीय है यमुना अथॉरिटी की चालू वित्त वर्ष में निकाली गई पिछली स्कीम के तहत 973 आवासीय प्लॉट निकाले गए थे, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और 1 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR वालों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, हापुड़ में लॉन्च हो रही नई आवासीय योजना; पढ़ें पूरी डिटेल 

    यह भी पढ़ें- YEIDA Master Plan 2041: 41% जमीन अधिग्रहित, अब 20000 किसानों को 7% आबादी भूखंड देने की चुनौती