Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हैदराबाद में नोएडा पुलिस की सब इंस्पेक्टर मधु सिंह का जलवा, CRPF खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड मेडल

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 08:57 AM (IST)

    गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की उपनिरीक्षक मधु सिंह ने हैदराबाद में आयोजित आल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। ...और पढ़ें

    गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की उपनिरीक्षक मधु सिंह को ताइक्वांडो इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर हैदराबाद में सम्मानित करते अतिथिगण।

    गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की उपनिरीक्षक मधु सिंह को ताइक्वांडो इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर हैदराबाद में सम्मानित करते अतिथिगण।

    HighLights

    1. उपनिरीक्षक मधु सिंह ने हैदराबाद में ताइक्वांडो स्वर्ण पदक जीता।

    2. आल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व।

    3. फाइनल में सीआरपीएफ की एचटी चानू को 7-0 से हराया।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की उपनिरीक्षक मधु सिंह ने हैदराबाद में ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। उन्होंने महिला सीनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व कर प्रतिद्वंदी दिग्गज को एकतरफा शिकस्त दी।

    दिग्गज खिलाड़ी एचटी चानू को 7-0 स्कोर से हराया

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ऑल इंडिया पुलिस जूड़ो क्लस्टर का आयोजन 23 से 30 जुलाई के बीच कर रही है। उपनिरीक्षक ने फाइनल मुकाबले में सीआरपीएफ की दिग्गज खिलाड़ी एचटी चानू को 7-0 स्कोर से हराया। मुख्य अतिथि एडिशनल डायरेक्टर जनरल आइपीएस विजय प्रकाश ने विजेता को सम्मानित किया।

    NCR News - 2026-07-29T085158.069

    उपनिरीक्षक मधु सिंह चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस लाइन्स से 23 जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना हो गई थीं। ताइक्वांडो समेत अन्य इवेंट में 200 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए, जहां अंडर-67 किलोग्राम भार वर्ग में उनका सबसे पहले असम राइफल की खिलाड़ी से सामना करना।

    दूसरे राउंड में आंध्र प्रदेश पुलिस से हुआ मुकाबला

    इस राउंड को मधु ने काफी आसानी से जीतकर अगले मुकाबले के लिए क्वालिफाइ किया। दूसरे राउंड में उनका मुकाबला आंध्र प्रदेश पुलिस से हुआ। प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को महज दो मिनट में चित कर मधु ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु पुलिस को कड़ी चुनौती दी। जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए मधु को 12-01 प्वाइंट पर शानदार जीत मिली।

    खबरें और भी

    फाइनल में सीआरपीएफ पुलिस से एचटी चानू ने रिंक में उतरकर मधु को चुनौती दी तो उपनिरीक्षक ने जवाब में जबर्दस्त पलटवार किया। उन्होंने प्वाइंट बटोरने का एक भी मौका नहीं गंवाया और दो-दो मिनट के राउंड में सात अंक लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    कोच अखिलेश श्रीवास्तव ने उपनिरीक्षक को जीत की बधाई दी है। अतिथि सीआइएसएफ मुख्यालय में एडिशनल डायरेक्टर जनरल आइपीएस विजय प्रकाश ने मधु सिंह को स्वर्ण पदक पहनाकर प्रोत्साहित किया।

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: ग्लासगो में रेवाड़ी की शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, पैरा शॉट पुट में जीता गोल्ड मेडल