Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी को अपशब्द और फिर माफी, क्या दोनों Video में अलग-अलग लड़कियां हैं? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:57 AM (IST)

    जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को अपशब्द कहने और फिर माफी मांगने वाली लड़की को लेकर विवाद गहरा गया है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि अपशब्द कहने वाली और माफी मांगने ...और पढ़ें

    माफी मांगने पर इंटरनेट मीडिया पर चर्चा तेज। फाइल फोटो

    माफी मांगने पर इंटरनेट मीडिया पर चर्चा तेज। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को अपशब्द कहने का मामला।

    2. माफी मांगने वाली लड़की पर 'सीता-गीता' खेल का आरोप।

    3. नोएडा में दर्ज FIR दिल्ली पुलिस ने रद्द की।

    मुनीश शर्मा, नोएडा। काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। उसे प्रधानमंत्री मोदी ने भले ही माफ कर दिया है, लेकिन अपशब्द कहने और माफी मांगने वाली लड़की के अलग-अलग व दोनों की उम्र को लेकर इंटरनेट मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है।

    वीडियो जारी कर स्वजन ने लड़की के नाबालिग होने का दावा किया। वीडियो में दिख रहीं दोनों लड़कियों के अलग-अलग तरीके की दांतों की बनावट, एक की नाक छिदी व एक की न छिदी होने जैसे क्लू लोगों ने पकड़े हैं। लोग दोनों लड़कियों के अलग-अलग होने का दावा कर रहे। लोगों का कहना है कि पीएम को अपशब्द कहने के बाद माफी मांगने में छोटी-बड़ी बहन ने सीता-गीता बनकर खेल खेला।

    प्रसारित की गई वीडियो पर कमेंट करने वाले लोग कह रहे है कि पीएम को अपशब्द कहने वाली और माफी मांगने वाले वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों लड़कियां अलग-अलग हैं। सलोनी नाम की यूजर का कहना है कि माफी मांगने वाली कोई और गाली देने वाली कोई और लड़की।

    महिला की दो बेटियां हैं। छोटी वाली से माफी मंगवाई गई कि वह माइनर है। बड़ी लड़की साफ बचकर निकल गई। यह विक्टिम कार्ड का अच्छा गेम खेला गया। यह सब साजिश के तहत किया गया। इसी तरह अन्य लोगों ने दोनों लड़कियों को अलग होने के शत प्रतिशत दावा करते हुए कमेंट किए हैं। यहां तक की आप नेता संजय सिंह के वीडियो साझा कर कमेंट किए गए। उन्होंने प्रसारित विडियो पर सरकार को घेरा है।

    खबरें और भी

    पहले अपशब्द, बाद में माफी

    लड़की की पेशे से अधिवक्ता मां अपनी बेटी को माफ करने पर वीडियो जारी कर पीएम की सराहना कर चुकी हैं। महिला का कहना है कि वह अपनी बेटी के कुकृत्य से जितनी शर्मिंदा हैं। उससे कई गुना ज्यादा प्रधानमंत्री की आभारी हैं।

    बेटी को उसके जन्मदिन पर माफ कर प्रधानमंत्री ने उपहार स्वरूप जीवनदान दिया है। बेटी ने न जाने क्या-क्या अपशब्द कहे, लेकिन प्रधानमंत्री ने बिना क्षणभर की देरी किए उनकी बेटी समेत लाखाें बच्चों को माफ कर दिया। यह उनकी महानता है। इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

    एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआइआर, दिल्ली में रद

    गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वालीं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह ने 29 जुलाई को एक्सप्रेसवे थाने में लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्रदर्शन में 23 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहने का आरोप लगाया था।

    इसको संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने, जानबूझकर विद्वेष फैलाने और लोक शांति को भंग करने की मंशा से करने का दावा किया था। नोएडा पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज करते हुए केस दिल्ली संसद मार्ग थाने में मामला ट्रांसफर कर दिया। उधर, विश्वसनीय सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस ने मामले दर्ज न करने का निर्णय किया है। इससे लड़की पर कोई केस नहीं चलेगा।

    यह भी पढ़ें- क्या दिल्ली पुलिस के सवालों पर चुप रहे साैरभ दास-आशुतोष रांका? हिंसा से 1 दिन पहले के Video ने खोला राज