विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विस्टीरिया सोसायटी के AOA ने नोएडा अथॉरिटी से लगाई खूंखार कुत्ते से बचाने की गुहार, तीन लोगों को बुरी तरह काटा

Published: Tue, 01 Sep 2026 12:20 PM (IST)

नोएडा के प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी में एक खूंखार आवारा कुत्ते ने तीन लोगों को काटा है, जिससे निवासियों में दहशत ...और पढ़ें

कुत्ते के काटने से पैर पर हुए घाव (इनसेट)। पहले हुई घटनाओं पर भी एओए ने प्राधिकरण को पत्र लिख सुरक्षा की मांग की थी।

कुत्ते के काटने से पैर पर हुए घाव (इनसेट)। पहले हुई घटनाओं पर भी एओए ने प्राधिकरण को पत्र लिख सुरक्षा की मांग की थी।

HighLights

  1. प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी में खूंखार आवारा कुत्ते का आतंक।

  2. कुत्ते ने अब तक तीन व्यक्तियों को बुरी तरह काटा।

  3. एओए ने नोएडा प्राधिकरण से सुरक्षा व कुत्ते को हटाने की मांग।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी में खूंखार आवारा कुत्ते की दहशत है। रविवार की शाम इसी आवारा कुत्ते ने एक व्यक्ति को काटा। पूर्व में दो बार इसी आवारा कुत्ते ने दो व्यक्तियों पर हमला कर बुरी तरह से काट लिया था। अब एओए ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिख कुत्ते को सोसायटी से हटाने और सुरक्षा की मांग की है। पहले हुई घटनाओं पर भी एओए ने प्राधिकरण को पत्र लिख सुरक्षा की मांग की थी।

कुत्ते ने तीन से चार जगह काटा

बता दें प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी में रविवार की रात करीब 11 बजे महेश मेहरा सामान लेने के लिए घर से बाहर निकले थे। सोसायटी परिसर में आते ही आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने तीन से चार जगह उनको काटा। काटने के घाव उनके शरीर पर हैं। एंटी रेबीज वैक्सीन उन्होंने घटना के बाद लगवाईं हैं। घटना की जानकारी सोसायटी एओए को भी दी गई।

पालतू पिटबुल का लेकर हुआ था हंगामा

सोसायटी में एक निवासी के पालतू पिटबुल समेत दो आवारा कुत्तों को लेकर दो माह पूर्व देर रात विरोध और हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस पहुंची। विरोध के निवासी अपने पालतू कुत्ते को लेकर दूसरी जगह शिफ्ट हो गईं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में खुलेगा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का 'जलसेतु' कैंपस, युवाओं को मिलेगा हुनर और रोजगार का रास्ता

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 6% आबादी प्लाट का इंतजार खत्म, प्राधिकरण ने जारी की चार गांवों की सूची