विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का 'जलसेतु' कैंपस, युवाओं को मिलेगा हुनर और रोजगार का रास्ता

Published: Tue, 01 Sep 2026 05:45 AM (IST)

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने ग्रेटर नोएडा में 'जलसेतु' नाम से नए कैंपस की स्थापना की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य ...और पढ़ें

दिल्ली के नेशनल एग्रीकल्चर सांइस कांप्लेक्स में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने ग्रेटर नोएडा स्थित कैंपस जलसेतु का औपचारिक घोषणा करते हुए।

दिल्ली के नेशनल एग्रीकल्चर सांइस कांप्लेक्स में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने ग्रेटर नोएडा स्थित कैंपस जलसेतु का औपचारिक घोषणा करते हुए।

HighLights

  1. वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने ग्रेटर नोएडा में नया कैंपस 'जलसेतु' घोषित किया।

  2. यह कैंपस युवाओं को उद्योग-केंद्रित शिक्षा और रोजगार के अवसर देगा।

  3. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, शोध, कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। करीब दो दशक से अधिक समय से जारी भारत के साथ अपनी शैक्षणिक, शोध और संस्थागत साझेदारी को नया आयाम देते हुए वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित नए कैंपस की स्थापना का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

इस कैंपस को जलसेतु नाम दिया गया है। यह उद्योगों के हिसाब से युवाओं को शिक्षा प्रदान कर हुनरमंद बनाएगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा।

सोमवार को आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में दिल्ली के नेशनल एग्रीकल्चर साइंस कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।

औद्योगिक विकास को बढ़ावा

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस ग्रेटर नोएडा में खुलने से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, शोध, इनोवेशन, कौशल विकास के जरिए औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ प्रेरणा सिंह, न्यू साउथ वेल्स के कोषाध्यक्ष डेनियल मुकी तथा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं अध्यक्ष विशिष्ट प्रोफेसर जार्ज विलियम्स एओ भी उपस्थित रहे।

स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा

यूनिवर्सिटी ने महिला सशक्तीकरण, बिजनेस, डाटा, इनोवेशन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए स्कालरशिप प्रोग्राम की भी घोषणा की, ताकि भारत के युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा, शोध और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध हो सके।

वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के कुलपति जार्ज विलियम्स एओ ने कहा कि यूनिवर्सिटी का उद्देश्य युवाओं को ऐसे अवसर प्रदान करना है, जिनके माध्यम से वे भारत के सामाजिक और आर्थिक भविष्य में सार्थक योगदान दे सकें।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने भी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों से ग्रेटर नोएडा में मुलाकात की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- बिहार को 7 नए विश्वविद्यालयों की सौगात: विक्रमशिला, AI और फिजिक्स यूनिवर्सिटी पर काम तेज

यह भी पढ़ें- मौखिक भरोसे पर नहीं माने छात्र, लिखित आदेश पर अड़े; पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ धरना जारी