Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोटिस जारी कर 7 दिन का अल्टीमेटम, ग्रेटर नोएडा में अवैध PG और हॉस्टलों पर शिकंजा कसेगा यमुना प्राधिकरण

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 11:11 PM (IST)

    यमुना प्राधिकरण ने दनकौर की सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी में अवैध पीजी, हॉस्टल और व्यावसायिक रसोइयों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण ने संचालकों ...और पढ़ें

    यमुना प्राधिकरण।

    यमुना प्राधिकरण।

    HighLights

    1. यमुना प्राधिकरण ने अवैध पीजी, हॉस्टल पर कार्रवाई की।

    2. सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी में 7 दिन का नोटिस जारी।

    3. पालन न करने पर संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज होगा।

    संवाद सहयोग, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)। यमुना प्राधिकरण ने दनकौर क्षेत्र स्थित सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी में संचालित अवैध पीजी, हॉस्टल और व्यावसायिक रसोइयों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

    प्राधिकरण ने ऐसे संचालकों को नोटिस जारी कर 7 दिन में अवैध गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित संचालकों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

    सुविधाओं पर भी दबाव बढ़ रहा

    प्राधिकरण के जारी नोटिस से सोसायटी में रहने वालों को कार्रवाई की उम्मीद तो जगी है, लेकिन असंतोष भी जताया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सोसायटी में लंबे समय से अवैध रूप से पीजी, हॉस्टल और रसोई का संचालन हो रहा है। इससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही पार्किंग, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी दबाव बढ़ रहा है।

    निवासियों का कहना है कि प्राधिकरण पहले भी कई बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन किसी भी संचालक पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। हर बार केवल नोटिस जारी कर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में 8000 वाहन मालिकों पर कसेगा शिकंजा, एक गलती पड़ेगी भारी; परिवहन विभाग ने सूची की तैयार

    सोसायटी के लोगों ने मांग की है कि इस बार केवल नोटिस देने तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि सात दिन की अवधि पूरी होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के साथ-साथ अवैध पीजी, हॉस्टल और रसोइयों को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि सोसायटी में रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।