Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा हादसे के बाद बड़ा एक्शन: सुपरवाइजर बर्खास्त और कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 01:50 PM (GMT+05:30)

    ग्रेटर नोएडा के कलाधाम सोसायटी में बोरवेल के गड्ढे में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। लापरवाही के आरोप में ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कर कंपनी को ब ...और पढ़ें

    इसी गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत हुई थी। जागरण

    इसी गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत हुई थी। जागरण

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे की बोरवेल में डूबकर मौत।

    2. ठेकेदार की लापरवाही सामने आई, कंपनी ब्लैकलिस्ट, एफआईआर दर्ज।

    3. दो सुपरवाइजरों को नौकरी से निकाला, उन पर भी मामला दर्ज।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो स्थित कलाधाम सोसायटी में बोरवेल के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना निर्माण कार्य शुरू करने में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है।

    प्राधिकरण ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। इस घटना में प्राधिकरण के जल विभाग के सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर की अपने कार्यों के प्रति लापरवाही भी सामने आई है। इन दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई। इन दोनों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।

    ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

    सीईओ ने सभी वर्क सर्किल को निर्देश दिया है कि बैरिकेडिंग व सुरक्षा के सभी उपाय करने के बाद ही कार्य शुरू किए जाएं, सुरक्षा के इंतजाम के बिना कार्य शुरू करने पर संबंधित वर्क सर्किल स्टाफ और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    दरअसल, कलाधाम सोसायटी में जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए नलकूप बनाने का कार्य तीन दिन पहले ही शुरू हुआ है। ठेकेदार ने कार्य शुरू करने की सूचना जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। नलकूप के लिए गड्ढा खोदा, जिसमें पानी भर गया।

    खबरें और भी

    कलाधाम में रहने वाले केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा अव्यान सूर्या शनिवार देर शाम खेलते समय गड्ढे में गिर गया। पानी भरा होने से डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा, सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी व अन्य अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में मासूम की मौत मामले में ठेकेदार गिरफ्तार, लापरवाही के कारण गड्ढे में गिरकर गई थी जान

    मामला दर्ज करने के लिए तहरीर दी

    प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा की तरफ से नॉलेज पार्क कोतवाली में ठेकेदार की फर्म सुप्रीम इंडस्ट्रियल कारपोरेशन के प्रोपराइटर मनोज कुमार जैन के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। साथ ही अपने कार्यों में लापरवाही के चलते प्राधिकरण के तकनीकी सुपरवाइजर आकाश कुमार और सुपरवाइजर जानी कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज करने के लिए प्राथमिकी दे दी गई है।