Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में तीन लोगों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:20 PM (IST)

    नोएडा के सेक्टर 49 और सेक्टर 24 थाना क्षेत्रों में एक युवती, एक महिला और एक व्यक्ति सहित तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों का पोस ...और पढ़ें

    नोएडा में तीन लोगों ने फंदा लगाकर दी जान।

    नोएडा में तीन लोगों ने फंदा लगाकर दी जान।

    HighLights

    1. नोएडा में युवती, महिला और व्यक्ति ने की आत्महत्या।

    2. पत्नी के वियोग में व्यक्ति ने लगाई फांसी।

    3. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 49 और सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में युवती और महिला समेत तीन लोगों फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने पत्नी के वियोग में फंदा लगाया, जबकि युवती और महिला के भी तनाव में आत्महत्या करना सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने से इनकार किया है।

    बंगाल माल्दा के रायगंज सेवलपल्ली गांव के दीजैन महंत नोएडा के चौड़ा गांव में किराये पर रहते थे। पिछले दिनों उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसके चलते दीजैन काफी दिनों से परेशान था। उसने रविवार रात को कमरे के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों के जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

    बबीता सोमवार तड़के घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

    स्वजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। उधर,होशियापुर गांव में रहने वाली बबीता सोमवार तड़के घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, बरौला गांव में रहने वाली पूनम नाम की युवती ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर 49 थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जाम से मिलेगी मुक्ति, डीएससी मार्ग पर बनेगा 4 किमी लंबा एलिवेटेड रोड