Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चांदी के बदले अब सीधे कन्या के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी राशि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बदलाव

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:45 AM (IST)

    जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की, जिसमें चांदी के सामान की जगह अब 4,000 रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में दिए जाएंगे। प्रति ...और पढ़ें

    योजना के तहत राशि में भी बदलाव किया गया। फोटो: आर्काइव

    योजना के तहत राशि में भी बदलाव किया गया। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. चांदी के सामान की राशि अब सीधे कन्या के खाते में

    2. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रति जोड़े को मिलेंगे 1 लाख रुपये

    3. कन्या के बैंक खाते में सहायता राशि बढ़कर हुई 64,000 रुपये

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की मंगलवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है।

    संबंधित अधिकारी इसकी गंभीरता को समझते हुए शासन से आवंटित लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करें। पात्र लाभार्थियों से अधिकाधिक आवेदन प्राप्त कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।

    40 जोड़ों का मिला है लक्ष्य

    मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले को योजना में कुल 40 जोड़ों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सभी अधिशासी अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अधिकाधिक पात्र जोड़ों के आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    सहायता राशि में हुआ बदलाव

    उन्होंने बताया कि नए शासनादेश के तहत प्रति जोड़ा उपहार सामग्री पर पूर्व निर्धारित 25,000 के स्थान पर 21,000 व्यय किए जाएंगे। पूर्व में चांदी के सामान के लिए निर्धारित 4,000 की राशि को समाप्त कर अब लाभार्थी कन्या के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

    बैंक खाते में दी जाने वाली सहायता राशि 60,000 से बढ़ाकर 64,000 कर दी गई है। विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए 15,000 की राशि पूर्ववत रहेगी। प्रति जोड़ा कुल सहायता राशि 1,00,000 निर्धारित है।

    सात आवेदन हैं लंबित

    उन्होंने बताया कि योजना में कुल 07 आवेदन लंबित हैं, जिनमें नगर पंचायत दनकौर के 02, विकास खंड बिसरख के 04 तथा नगरपालिका परिषद दादरी का 01 आवेदन शामिल है। जिलाधिकारी ने समयबद्ध सत्यापन कर पात्र जोड़ों का विवाह शीघ्र सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार जेवर प्रतीक चौहान, ईओ दादरी शालिनी गुप्ता, समाज कल्याण विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- 5 लाख लोगों का इंतजार होगा खत्म! नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट का रास्ता साफ

    यह भी पढ़ें- 3 सुपरवाइजर को नौकरी से निकाला, 3 मैनेजर और 5 JE का वेतन कटा; सफाई में लापरवाही पर नोएडा अथॉरिटी का एक्शन

    खबरें और भी