Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल गांधी हिंदी में विश्वविद्यालय लिख देंगे, तो मैं उन्हें...', UP के मंत्री ने कांग्रेस नेता पर कसा तंज

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 11:48 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राहुल गांधी को हिंदी में 'विश्वविद्यालय' लिखने की चुनौती दी और कहा कि ऐसा करने पर वे उन्हें 'पप्पू' कहना बंद ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।

    उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।

    HighLights

    1. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राहुल गांधी को चुनौती दी।

    2. हिंदी में 'विश्वविद्यालय' लिखने पर 'पप्पू' कहना बंद करेंगे।

    3. स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं को शिक्षित करने पर जोर दिया।

    डिजिटल डेस्क, नोएडा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें हिंदी में विश्वविद्यालय लिखने की चुनौती दी और कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो वे उन्हें 'पप्पू' कहना बंद कर देंगे। शर्मा ने नोएडा में 'इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो' और 'बायोएनर्जी और टेक्नोलॉजी पर तीसरे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन' के दौरान ये बातें कहीं। उनकी ये बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

    शर्मा ने कहा, "अगर राहुल गांधी हिंदी में 'विश्वविद्यालय' लिखते हैं, तो मैं उन्हें 'पप्पू' कहना बंद कर दूंगा।" उन्होंने गांधी को किसी खेत में जाकर मक्के और गन्ने के खेत के बीच अंतर बताने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को अपने खेत में ले जाइए और उनसे मक्के और गन्ने के खेत के बीच अंतर बताने को कहिए। वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।"

    राहुल गांधी IIT और IIM का फुलफॉर्म नहीं बता सकते: एके शर्मा

    शर्मा ने IIT और IIM के फुल फॉर्म का ज़िक्र करते हुए गांधी की हिंदी बोलने और लिखने की क्षमता पर भी सवाल उठाए। शर्मा ने कहा, "राहुल गांधी IIT और IIM का फुल फॉर्म हिंदी में भी नहीं बता सकते। अगर वे अंग्रेजी या इटैलियन में नहीं, बल्कि हिंदी में कहते हैं तो मैं उन्हें 'पप्पू' कहना बंद कर दूंगा।" उत्तर प्रदेश के बिजली सेक्टर के बारे में बात करते हुए शर्मा ने कहा कि राज्य उपभोक्ताओं के बीच ज़्यादा जागरूकता पैदा करने के बाद स्मार्ट मीटर लगाने का काम बढ़ाएगा।

    स्मार्ट मीटर बढ़िया तकनीकी इनोवेशन है: एके शर्मा

    शर्मा ने कहा, "स्मार्ट मीटर आपके स्मार्टफोन की तरह ही एक अच्छा तकनीकी इनोवेशन है। यह बहुत पारदर्शी है, यह एक बहुत ही वैज्ञानिक उपकरण है, लेकिन हमें उपभोक्ताओं को समझाने के लिए समय चाहिए।" उन्होंने कहा कि राज्य ने टेक्नोलॉजी, इसके काम करने के तरीके और फायदों के बारे में उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के लिए आगे और मीटर लगाने का काम कुछ समय के लिए रोक दिया है, ताकि बाद में इसे बड़े पैमाने पर शुरू किया जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सपनों के फ्लैट का 14 साल से था इंतजार, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 2010-12 की गई बुकिंग कैंसिल कर रहे बिल्डर