थूककर बनाता था पिज्जा, फिर टेबल पर कस्टमर को करता था सर्व... नोएडा में रेस्टोरेंट संचालक की करतूत का VIDEO वायरल
नोएडा के सेक्टर-22 स्थित पिज्जा हंट दुकान पर मुजम्मिल नामक युवक का पिज्जा बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ है। ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, नोएडा। गन्ने के जूस और रोटी पर थूकने के बाद अब नोएडा थूककर पिज्जा बनाने का मामला सामने आया है।
नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 चौड़ा गांव स्थित पिज्जा हंट नाम की दुकान पर मुजम्मिल नाम के युवक का थूककर पिज्जा बनाने का वीडियो सामने आया है।
वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने पर हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कारीगर को दबोच लिया। उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पिज्जा हंट नाम से है दुकान
नोएडा सेक्टर-22 चौड़ा गांव में मुजम्मिल नाम का युवक पिज्जा हंट नाम से दुकान चलाता है। हिन्दू रक्षा दल खोड़ा अध्यक्ष सोनू शर्मा ने बताया कि थूककर पिज्जा बेचने की जानकारी मिली थी। इसकी जानकारी की गई। सीसीटीवी फुटेज देखने पर मामला सही निकला।
आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
इसके बाद रविवार को आरोपी को ऐसा करते हुए पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल से पूछताछ कि तो उसने बेस बनाने के दौरान मैदा को हटाने के लिए फूंक मारना बताया। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में तंदूर पर थूककर रोटी बना रहा था नसीमुद्दीन, वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ से गिरफ्तार
थूकने का वीडियो आया सामने
उधर, सोशल मीडिया पर घटना का एक मिनट 22 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हिन्दू रक्षा दल का दावा है कि वह वीडियो में दो बार ऐसा करता दिख रहा है।