ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विहान ग्रीन्स सोसायटी की बिजली कटी, 4.87 लाख का बकाया; 150 परिवार परेशान
ग्रेटर नोएडा के विहान ग्रीन्स सोसायटी की बिजली 4.87 लाख रुपये का बकाया बिल न भरने पर काट दी गई है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।
HighLights
विहान ग्रीन्स की बिजली 4.87 लाख बकाया बिल पर काटी गई।
एनपीसीएल ने कई नोटिस और समय के बाद यह कदम उठाया।
बिल्डर प्रबंधन नवंबर से आंशिक भुगतान कर रहा था, पूरा नहीं।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बकाया लंबित बिल जमा नहीं करने पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने सख्ती बरतते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित विहान ग्रीन्स की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।
विहान ग्रीन्स पर 4 लाख, 87 हजार, 221 रुपए का बिजली बिल बकाया था और लगातार नोटिस भेजे जाने के बाद भी बिल्डर प्रबंधन की ओर से एनपीसीएल को भुगतान नहीं किया गया।
एनपीसीएल की ओर से 6 जुलाई को भी बिल्डर प्रबंधन को डिस्कनेक्शन नोटिस भेजा गया था और बकाया बिजली बिल भरने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था।
तय समय बीत जाने के बाद भी नहीं भरा बकाया बिल
लेकिन तय सीमा के बीत जाने के बाद भी बिल्डर प्रबंधन ने बकाए राशि का भुगतान नहीं किया, हारकर आज एनपीसीएल ने सुबह 9 बजे सोसायटी की बिजली काट दी।
बिल्डर प्रबंधन पिछले साल नवंबर से ही बकाए बिल का भुगतान नहीं कर रहा था और हर बार एनपीसीएल को आंशिक भुगतान कर रहा था। विहान ग्रीन्स में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन है और वहां करीब 150 परिवार रहते हैं।
यह भी पढ़ें- 6 साल के बच्चे की मौत के बाद एक्शन मोड में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी; बंद हो रहे अवैध कट, ढके जा रहे खुले नाले
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे की मौत पर एक्शन, जांच में प्रबंधक-सहायक प्रबंधक जिम्मेदार; होंगे सस्पेंड