Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे की मौत पर एक्शन, जांच में प्रबंधक-सहायक प्रबंधक जिम्मेदार; होंगे सस्पेंड

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:59 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के कलाधाम सोसायटी में 6 साल के अव्यान की मौत के मामले में आंतरिक जांच में प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी को सीधे तौर पर ज ...और पढ़ें

    पानी से भरे गड्ढे में गिरने से हुई थी मासूम की मौत। फोटो: फाइल और जागरण

    पानी से भरे गड्ढे में गिरने से हुई थी मासूम की मौत। फोटो: फाइल और जागरण

    HighLights

    1. जांच में प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी जिम्मेदार

    2. दोनों अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी गई

    3. ठेकेदार कंपनी ब्लैकलिस्ट, कलाधाम में दुर्घटना स्थल सील

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कलाधाम सोसायटी में छह साल के अव्यान के मौत मामले में जिम्मेदारों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में प्राधिकरण की अंदरूनी जांच में सीधे तौर पर प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी को जिम्मेदार करार दिया गया है।

    दो अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी

    इस मामले में शासन को निलंबन की संस्तुति भेजने के बाद अब सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी को मूल विभाग पीडब्ल्यूडी में भेजने की तैयारी ग्रेनो प्राधिकरण ने शुरू कर दी है।

    प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि ठेकेदार मनोज जैन के साथ वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से नहीं किया।

    इसके चलते कलाधाम में हादसा हुआ। बिना जरूरी अनुमति के कार्यस्थल बदलने पर भी सवाल उठाया गया है। इसके लिए प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना गया है।

    शासन को भेजी गई रिपोर्ट

    एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस का कहना है कि रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसमें प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी के निलंबन की संस्तुति भी विभागीय कार्रवाई के साथ भेजी गई है।

    वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है। कार्रवाई होने तक तीनों को ग्रेनो वेस्ट कार्यालय में अटैच करने का आदेश जारी सोमवार को हो गया।

    वरिष्ठ प्रबंधक जल की जिम्मेदारी अगले आदेश तक राजीव कुमार को दी गई है। वहीं पथिक स्टेडियम व अन्य खेलों से जुड़े कार्य की जिम्मेदारी वर्क सर्किल पांच के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम को सौंपी गई है।

    कलाधाम में साइट सील

    प्राधिकरण अब सोसायटी के बजाए मूल स्थान पर ही बोरवेल का निर्माण कराएगा। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि नियमों के अनुसार इस पंप हाउस का निर्माण सोसायटी के भीतर नहीं होना था।

    हादसे के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए पूरी साइट को सील कर दिया है। पुलिस की अनुमति मिलने के बाद इसे स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। वहीं, मौके पर गड्ढे में अभी भी पानी भरा हुआ है।

    खबरें और भी

    कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट

    पुलिस ने इसके चारों तरफ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरा तैयार करा दिया है। प्राधिकरण ने कंपनी से काम वापस ले लिया है और उसे ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है।

    अब नई एजेंसी ग्रीनबेल्ट की सुरक्षित जगह पर पंप हाउस और ट्यूबवेल का काम करेगी। सोमवार को भी निर्माण स्थल पर काम पूरी तरह बंद रहा। बोरवेल के लिए लाई गई मशीन को भी पुलिस जांच पूरी होने तक मौके पर ही रोका गया है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे और नाले दे रहे मौत को न्योता, आखिर कब तय की जाएगी अफसरों की जवाबदेही?

    यह भी पढ़ें- 6 साल के बच्चे की मौत के बाद जागे अधिकारी, 24 घंटे में सभी खुले गड्ढों की रिपोर्ट तलब; लापरवाही पर होगा एक्शन