6 साल के बच्चे की मौत के बाद जागे अधिकारी, 24 घंटे में सभी खुले गड्ढों की रिपोर्ट तलब; लापरवाही पर होगा एक्शन
ग्रेटर नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण सख्त हो गया है। प्राधिकरण ने सभी वर्क सर्किलों को 24 घंटे में खुदाई वाले स्थलो ...और पढ़ें

इसी गड्ढे में डूबने से हुई थी मासूम की मौत। फोटो: आर्काइव
HighLights
बच्चे की मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण हुआ अलर्ट
सभी खुदाई स्थलों पर 24 घंटे में सुरक्षा जांच के आदेश
लापरवाही मिलने पर वरिष्ठ प्रबंधक पर होगी कार्रवाई
जागरण संवााददाता, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कलाधाम सोसायटी में छह साल के बच्चे की गड्ढे में डूबने से हुई मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण भी अलर्ट मोड में आ गया है।
प्राधिकरण ने अपने सभी वर्क सर्किलों को 24 घंटे के भीतर शहर में चल रहे विकास कार्यों और खुदाई वाले स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उच्चधिकारियों अधिकारियों से स्पष्ट कहा गया है कि शहर में जहां-जहां सड़क, सीवर, ड्रेनेज, पाइपलाइन या अन्य विकास कार्यों के लिए खुदाई की गई है, वहां सुरक्षा मानकों का हर हरहाल में पालन होना चाहिए। खुले गड्ढे, बैरिकेडिंग की कमी या चेतावनी बोर्ड न होने जैसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौके पर जाकर जांच करने का आदेश
ओएसडी के निर्देश पर सभी वर्क सर्किल अधिकारियों को अपनी-अपनी साइटों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। यह रिपोर्ट सबसे पहले ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह को सौंपी जाएगी। इसके बाद संकलित रिपोर्ट सीईओ कृष्णा करुणेश के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
चेतावनी दी गई है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी साइट पर खुले गड्ढे, अपर्याप्त बैरिकेडिंग या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्षा के मौसम में खुदाई वाले स्थानों पर पानी भरने से हादसों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सभी निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे और नाले दे रहे मौत को न्योता, आखिर कब तय की जाएगी अफसरों की जवाबदेही?
यह भी पढ़ें- नोएडा में 6 महीने से 95 सोसायटियों में STP के पानी की सैंपलिंग बंद, PCB की लापरवाही से नदियों के खतरा
यह भी पढ़ें- यादव सिंह प्रकरण: नोएडा के चर्चित केबलिंग घोटाले में पेच, सीनियर अधिकारियों की जांच से OSD ने पल्ला झाड़ा