Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे: यीडा ने 230 एकड़ जमीन खरीदी, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 10:17 PM (IST)

    यीडा ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण तेज कर दिया है। 740 एकड़ में से 230 एकड़ जमी ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI generated image

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI generated image

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे को यीडा ने जमीन क्रय का काम तेज कर दिया है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लिंक एक्सप्रेसवे का शिलान्यास भी कर सकते हैं।

    लिंक एक्सप्रेसवे के लिए यीडा ने अपने अधिसूचित क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 740 एकड़ जमीन में से 230 एकड़ जमीन क्रय कर ली है। गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपीडा करेगा। यीडा क्षेत्र में इसकी लंबाई तकरीबन 24 किमी है। 130 मीटर चौड़े लिंक एक्सप्रेसवे के साथ दोनों ओर सर्विस रोड का भी निर्माण कराया जाएगा।

    Ganga Expressway

    लिंक एक्सप्रेसवे के लिए यीडा के अधिसूचित क्षेत्र के 16 गांव की जमीन ली जाएगी। इसमें आठ गांव गौतमबुद्ध नगर व शेष बुलंदशहर जिले के यीडा के अधिसूचित क्षेत्र का हिस्सा है। अधिसूचित क्षेत्र में कुल 740 एकड़ जमीन क्रय की जानी है। इसकी जिम्मेदारी यीडा को सौंपी गई है।

    यीडा को 1204 करोड़ रुपये आवंटित

    शासन ने जमीन क्रय के लिए यीडा को 1204 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। रकम मिलने के बाद यीडा ने तेजी से जमीन क्रय का काम शुरू कर दिया है। 45 एकड़ जमीन यीडा पहले ही क्रय कर चुका है। अब तक कुल 230 एकड़ जमीन क्रय की जा चुकी है। दोनों जिले के कुल 56 गांवों की जमीन ली जाएगी।

    खबरें और भी

    नोएडा एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेंगे पश्चिमी यूपी के कई जिले

    लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यीडा के सेक्टर 21 के नजदीक यह एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसके जरिये पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले सीधे नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे। यात्रियों के साथ माल वाहक वाहनों के लिए भी लिंक एक्सप्रेसवे के जरिये आवाजाही आसान हो जाएगी।