Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में 40 वर्गमीटर के आवासीय भूखंड योजना के लिए यीडा ने शुरू की जमीन की तलाश

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 09:44 PM (IST)

    यमुना प्राधिकरण ने निम्न आय वर्ग के लिए 40 वर्गमीटर आवासीय भूखंड योजना हेतु जमीन की तलाश शुरू कर दी है। यह योजना रेरा पंजीकरण के बाद लॉन्च होगी और इसम ...और पढ़ें

    40 वर्गमीटर आवासीय भूखंड योजना के लिए जमीन की तलाश शुरू।

    40 वर्गमीटर आवासीय भूखंड योजना के लिए जमीन की तलाश शुरू।

    HighLights

    1. यमुना प्राधिकरण ने 40 वर्गमीटर भूखंड योजना के लिए जमीन खोजी।

    2. निम्न आय वर्ग के लिए होगी यह आवासीय भूखंड योजना।

    3. रेरा पंजीकरण के बाद चरणबद्ध तरीके से होगा आवंटन।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने 40 वर्गमीटर आवासीय भूखंड योजना के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। आवासीय सेक्टर में प्राधिकरण ऐसी जमीन को तलाश रहा है, जो वह क्रय करने के बाद दस्तावेज में अपने नाम दर्ज करा चुका है। रेरा में आवासीय भूखंड योजना पंजीकरण के लिए जमीन यमुना प्राधिकरण के नाम पर दर्ज होना जरूरी है।

    यीडा बोर्ड से निम्न वर्ग के लिए 40 वर्गमीटर आवासीय भूखंड योजना स्वीकृत होने के बाद उसके लांच होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्राधिकरण ने इस योजना को निकालने से पहले 162 वर्गमीटर से लेकर 290 वर्गमीटर तक के 973 आवासीय भूखंडों की योजना लांच कर दी थी। इसका आवंटन 18 जून को पूरा हो चुका है।

    इसलिए अब 40 वर्गमीटर आवासीय भूखंड योजना के लिए प्राधिकरण के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्राधिकरण योजना के लिए आवासीय सेक्टर में जमीन तलाश कर रहा है। सेक्टर 18 में योजना के लिए जमीन उपलब्ध होने की संभावना है। जमीन के अनुरूप ही प्राधिकरण का नियोजन विभाग भूखंडों की संख्या तय करेगा।

    चरणबद्ध तरीके से योजना के जरिये भूखंडों का आवंटन होगा

    हालांकि प्राधिकरण की योजना 4000 भूखंडों के आवंटन की है, लेकिन जमीन की उपलब्धता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से योजना के जरिये भूखंडों का आवंटन होगा। इस योजना में उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी आय कम है, इसमें फैक्ट्री के कामगारों के अलावा रेहड़ी पटरी वाले आदि शामिल हो सकते हैं। प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि जमीन चिह्नित होने पर भूखंड योजना का रेरा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो ने 9 नए शहरों के लिए शुरू हुई उड़ान, यात्रियों की बढ़ी गहमागहमी