2.5 साल में तैयार होगा 257 करोड़ का यीडा मुख्यालय, निर्माण पर रहेगी कड़ी निगरानी
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 18 में बनने वाले मुख्य कार्यालय के निर्माण की निगरानी अब एक इंजीनियरिंग एजेंसी करेगी। यह एजेंसी फेज एक और दो के निर्माण कार् ...और पढ़ें

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 18 में बनने वाले मुख्य कार्यालय के निर्माण की निगरानी अब एक इंजीनियरिंग एजेंसी करेगी।
HighLights
यमुना प्राधिकरण के नए कार्यालय निर्माण की निगरानी इंजीनियरिंग एजेंसी करेगी।
एजेंसी फेज एक व दो के निर्माण कार्य की रिपोर्ट देगी।
257 करोड़ की लागत से 2.5 वर्ष में निर्माण पूरा होगा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 18 में बनने वाले मुख्य कार्यालय की निगरानी इंजीनियरिंग एजेंसी करेगी। एजेंसी फेज एक दो दाेनों के निर्माण कार्य की निगरानी कर अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को देगी। प्राधिकरण ने एजेंसी चयन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। कार्यालय निर्माण के लिए भी एजेंसी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
यमुना प्राधिकरण का कामकाज अभी ग्रेटर नोएडा के ओमेगा सेक्टर स्थित कार्यालय से हो रहा है, प्राधिकरण अपना मुख्य कार्यालय यीडा सेक्टर 18 में बनाने जा रहा है। इसे दो चरण में बनाया जाएगा। पहले चरण में प्रशासनिक भवन समेत विभागीय कार्यालय बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, ऑडिटोरियम समेत अन्य सुविधाएं विकसित होंगी।
कार्यालय पांच मंजिला होगा। इसके निर्माण पर 257 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य को 2.5 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। कार्यालय को कुल क्षेत्रफल 27,800 वर्ग मीटर होगा। इसमें 8340 वर्गमीटर क्षेत्र में कामन फेसिलिटी विकसित होंगी।
इसके अलावा पार्क, कमरे, आदि का निर्माण होगा। कार्यालय परिसर में 700 गाड़ियों के लिए पार्किंग होगी। भूतल पर रिसेप्शन, पुलिस, सिक्योरिटी सिस्टम व मार्केटिंग विभाग के कार्यालय होंगे। प्रथम तल पर संपत्ति विभाग, अकाउंट एवं वित्त विभाग, द्वितीय तल पर भूमि विभाग व उद्योग, तृतीय तल पर परियोजना विभाग और चतुर्थ तल पर नियोजन विभाग कार्यालय होगा।
खबरें और भी
सबसे ऊपर पंचम तल पर प्रशासनिक कार्यालय बनाया जाएगा। इसमें चेयरमैन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी व एसीईओ के कार्यालय होंगे। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि कार्यालय के निर्माण, गुणवत्ता आदि की निगरानी के लिए इंजीनियरिंग एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंपनियां पहली सितंबर तक अपने प्रस्ताव दे सकेंगी। निर्माण एजेंसी का चयन भी अंतिम दौर में है।