स्मार्ट मीटर बना मुसीबत! शिक्षा विभाग ने नहीं भरा बिल, आठ दिनों से कटी स्कूल की बिजली, भीषण गर्मी में प्यासे हुए बच्चे
बीसलपुर के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में स्मार्ट मीटर के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे बच्चे भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं और ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
नगर क्षेत्र के आठ स्कूल में बिजली नहीं होने से परेशान हो रहे छात्र
नगर क्षेत्र के स्कूलों पर पांच लाख रुपये बिल का हो गया बकाया
संवाद सहयोगी, बीसलपुर (पीलीभीत)। स्मार्ट मीटर बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के लिए मुसीबत बन गए है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण नगर के बेसिक विद्यालयों की विद्युत आपूर्ति पिछले आठ दिनों से ठप पड़ी हुई है। उमस भरी गर्मी में बच्चे पानी को तरस गए हैं। विद्युत सप्लाई के अभाव में स्कूलों में लगे वाटर कूलर शोपीस बन गए।
बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र में 11 व ग्रामीण क्षेत्र में 160 विद्यालय है। इन विद्यालयों में नगर क्षेत्र के विद्यालयों में विद्युत सप्लाई के लिए स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में अभी पुराने मीटर ही लगे हुए हैं। बकाया बिल जमा नहीं हो पाने के कारण नगर क्षेत्र के विद्यालयों की विद्युत आपूर्ति पिछले आठ दिनों से बंद हो गई है।
बिजली के अभाव में विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की कक्षाएं चौपट पड़ी हुई है और वाटर कूलर चालू नहीं हो पा रहे हैं। इससे बच्चों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुर्गा प्रसाद द्वितीय, बख्तावरलाल कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, परिषदीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, लार्ज साइज प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को वाटर कूलर नहीं चलने से काफी परेशानी हो रही है।
नगर क्षेत्र के विद्यालयों पर पांच लाख से अधिक की बकाया है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों पर भी लाखों की विद्युत बकाया है परंतु पुराने मीटर लगे होने के कारण अभी इनकी विद्युत सप्लाई कटी नहीं गई है। लाखों की बकाया धनराशि जमा करने को विद्यालयों के पास कोई फंड नहीं है।
खबरें और भी
इसके चलते विभाग के सामने विद्युत बकाया जमा करना चुनौती बना हुआ हैं। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, गांधी प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र सहित कुछ विद्याल ही ऐसे हैं जिनमें स्मार्ट मीटर नहीं लगे होने के कारण विद्युत आपूर्ति सुचारू चल रही है। इन विद्यालयों पर भी विद्युत की हजारों की बकाया चल रही है।
हमारे विद्यालय में पिछले 10 दिनों से बिजली बकाया जमा नहीं होने के आपूर्ति बंद हो गई है। वाटर कूलर ना चल अपने से बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। - तौसीफ हसन प्रधानाध्यापक, दुर्गा प्रसाद प्राथमिक विद्यालय द्वितीय
पिछले आठ दिनों से हमारे विद्यालय की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। बिल जमा नहीं हो पाया है। बच्चों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। - संदीप सुमन
विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाई जा रही है। गर्मी में वाटर कूलर बिजली के अभाव में निष्प्रयोग हो जाता है। इसलिए विभाग को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने की और ध्यान देना चाहिए - मीनू, प्रधानाध्यापक म्युनिसिपल बोर्ड कंपोजिट विद्यालय
जिन बेसिक विद्यालयों की विद्युत आपूर्ति बंद की गई है। उसे सुचारु कराने के लिए संगठन के माध्यम से शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। - दया शंकर गंगवार जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ पीलीभीत
उन विद्यालयों से प्रार्थना पत्र मांगे हैं, जिनकी बिजली आपूर्ति बिल जमा नहीं होने के कारण बंद हो गई है। प्रार्थना पत्रों को आवश्यक कार्रवाई के लिए बीएसए के पास भिजवाया जाएगा। जल्द ही आपूर्ति सुचारू करवा दी जाएंगी।
- डा. हर्षित शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, बीसलपुर
यह भी पढ़ें- राहत की खबर: यूपी में स्मार्ट मीटर लगने पर लगी रोक, बिजली बिल से परेशान जनता को मिली जबरदस्त राहत