Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ा हादसा: 16 दिन पहले पड़ा लिंटर शटरिंग खोलते ही ढहा, गर्डर के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत, 3 गंभीर

    Updated: Tue, 26 May 2026 10:28 PM (GMT+05:30)

    पीलीभीत के बीसलपुर में 16 दिन पहले डाले गए लिंटर की शटरिंग खोलते समय वह ढह गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ...और पढ़ें

    हादसे के बाद खुला हुआ लिंटर, जागरण

    हादसे के बाद खुला हुआ लिंटर, जागरण

    HighLights

    1. 16 दिन पहले डाले लिंटर की शटरिंग खोल रहे थे चारों श्रमिक

    संवाद सहयोगी, बीसलपुर (पीलीभीत)। निर्माणाधीन भवन की शटरिंग खोलते समय गर्डर टूटकर गिर गया। इससे लिंटर में लगा मलबा गिर गया, जिसमें दबने की वजह से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिकी उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पड़ताल की। हादसे के बाद से भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

    नगर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राजेश चंद्र व अरविंद उर्फ राजू एडवोकेट के मकान पर 16 दिन पूर्व लिंटर डाला गया था। लिंटर की समयावधि पूर्ण होने के बाद मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से मजदूरों ने मकान पर डाले गए लिंटर की शटरिंग खोलना शुरू कर दी।

    बताया जा रहा है कि आधा घंटा बाद जब श्रमिक लिंटर के नीचे लगे लोहे का गर्डर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी समय लोहे का गर्डर अचानक टूट गया। उसके टूटते ही लिंटर खोलने के लिए नीचे खड़े श्रमिकों के ऊपर शटरिंग का मलबा गिर गया। इसमें चार मजदूर दब गए।

    लिंटर का मलबा ढहने की वजह से वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दबे श्रमिकों को निकालने लगे। लोगों ने श्रमिकों को निकाला तो रामचंद्र लाल निवासी पटेल नगर 62 वर्ष की लोहे के गर्डर के नीचे दबने की वजह से मौके पर ही मृत्यु हो गई।

    खबरें और भी

    लोगों ने काफी प्रयास कर मलबा के नीचे दबे श्रमिक वीरेंद्र कुमार 50 वर्ष, ब्रजपाल 43 वर्ष और बुद्ध सेन 35 वर्ष निवासी पटेल नगर को निकाला। तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल थे, जिनको एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद रामचंद्र लाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अतिरिक्त घायल श्रमिक वीरेंद्र कुमार, बृजपाल और बुद्ध सेन का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

    इधर मृतक श्रमिक रामचंद्र लाल के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अचानक हुए हादसे से रामचंद्र लाल के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट! उत्तराखंड की घटना के बाद नेपाल बॉर्डर से लग्गा-भग्गा तक बढ़ी चौकसी