Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करोड़ों का बजट और बिना पिलर के खड़ी कर दी बिल्डिंग! यूपी के इस विधायक ने रुकवाया काम, मचा हड़कंप

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:14 PM (IST)

    बीसलपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज में 3.96 करोड़ रुपये के पीजी ब्लॉक निर्माण में घटिया सामग्री और नियमों की अनदेखी का आरोप है। विधायक विवेक वर्मा ने कार् ...और पढ़ें

    बीसलपुर डिग्री कॉलेज में बन रहे पीजी ब्लॉक भवन का विधायक द्वारा रुकवाया गया निर्माण कार्य

    बीसलपुर डिग्री कॉलेज में बन रहे पीजी ब्लॉक भवन का विधायक द्वारा रुकवाया गया निर्माण कार्य

    HighLights

    1. बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने कमिश्नर से की शिकायत

    संवाद सहयोगी, बीसलपुर (पीलीभीत)। राजकीय डिग्री कालेज परिसर में 3.96 करोड़ रुपये की लागत से बनाए ज रहे हैं। पीजी ब्लाक भवन का निर्माण नियमों को ताख पर रखकर कराया जा रहा था। विधायक की ओर से विरोध जताने पर यह मामला विभाग के अधिकारियों के गले की हड्डी बना हुआ है। विधायक ने निर्माण सामग्री में नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने की शिकायत मंडलायुक्त से की है। वे लखनऊ पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष से भी मामले की शिकायत करेंगे।

    नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए के विद्यार्थियों के बैठने के लिए विधायक विवेक वर्मा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दायर कर पीजी ब्लाक भवन के लिए 3.96 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई थी। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड संस्था को स्वीकृत भवन का निर्माण कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।

    जून में कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। शुरू से ही निर्माण कार्य में नियमों को दरकिनार कर दिया गया। नियमानुसार निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ना तो भूमि पूजन हुआ और ना ही शिलान्यास कराया गया। इस भवन के लिए स्वीकृत हुई करोड़ों रुपए की धनराशि को ठिकाने लगाने का खेल शुरू हो गया।

    पिछले दिनों जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतराशा कुंवरपुर में आए थे, तब विभाग के अधिकारियों ने शिलालेख तैयार करा कर इसे लगवाने का प्रयास किया था परंतु महाविद्यालय प्रशासन के विरोध के कारण शिलालेख निर्माणाधीन भवन में नहीं लग पाई थी।

    खबरें और भी

    रविवार को विधायक विवेक वर्मा जब डिग्री कालेज में पौधारोपण करने पहुंचे तो नागरिकों की शिकायत पर उन्होंने मौके पर जाकर ब्लाक भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया था।निरीक्षण के दौरान विधायक को निर्माण सामग्री व ईंटों की गुणवत्ता काफी खराब मिली थी। आरोप है कि भवन में डाले गए सीमेंट रेत व बजरी के बीम तिरछे बनाए गए।

    मजबूती के लिए भवन के मध्य में कोई भी पिलर खड़ा नहीं किया गया। विधायक ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत करने के बाद अब मंडलायुक्त बरेली को निर्माण कार्य में धांधली से अवगत कराते हुए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कराने की मांग की है। विधायक ने बताया कि निर्माण कार्य छात्रों के भविष्य व जीवन से जुड़ा हुआ है। इस भवन के नीचे विद्यार्थी बैठेंगे, इसलिए निर्माण कार्य में धांधली नहीं होने देंगे।

    नियमों के विपरीत कार्य कराया गया है तो उसकी जांच कर कर संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मामले की शिकायत करने लखनऊ जाएंगे। इधर, संस्था के अवर अभियंता अंकित शर्मा का कहना है कि एस्टीमेट के अनुसार ही नियमानुसार निर्माण कराया जा रहा था। विधायक की आपत्ति के बाद निर्माण कार्य को अभी रोक दिया गया है।

    यह है नियम

    शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि से होने वाले निर्माण कार्य के लिए कार्य शरू होने से पहले भूमिपूजन व शिलान्यास करना आवश्यक होता है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच समय-समय पर विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाती है।

     

    निर्माणदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व भूमि पूजन व शिलालेख लगाने सबंधी कोई भी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। विभाग के अधिकारियों का नाम डाले बिना शिलापटिका को तैयार कराया गया था, जिसे नहीं लगने दिया गया। प्राचार्य डा. हेमलता को निर्माण संबंधी मानक की जानकारी नहीं दी गई।

    - डाॅ. विकास प्रधान, डिग्री कालेज कोऑर्डिनेटर

     

    बीसलपुर महाविद्यालय में परा स्नातक छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए पीजी ब्लॉक भवन की स्वीकृति शासन से दिलाई है। इसके निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई है नियमों को नजर अंदाज कर कार्य हुआ है। इसकी शिकायत शासन से करने लखनऊ जाएंगे। उच्च स्तरीय कमेटी जांच करेगी

    - विवेक वर्मा, विधायक


    यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के पैसों का लेनदेन पड़ा भारी, पीलीभीत में HDFC और बंधन बैंक के खाताधारकों पर मुकदमा