50 लाख और कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला, अब मायके में घुसकर देवर ने पार की हदें
दहेज के लिए ससुराल से निकाली गई विवाहिता से मायके में देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने चाकू से डराकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, जिसके ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
दहेज के लिए घर से निकालने के बाद मायके में रह रही थी विवाहिता
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। मायके में रह रही विवाहिता के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे तो आरोपित धमकी देता हुआ फरार हो गया।
कोतवाली सदर के एक मुहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व सीतापुर जिले के एक मुहल्ला निवासी युवक से हुई थी। शादी के दिन से ही पति, ससुर, देवर, ननद और नंदोई कम दहेज का ताना देने लगे।
आरोप है कि ससुराल वाले मकान की कीमत के बदले 50 लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता व उसके माता-पिता को अपशब्द कहे और मारपीट की। पीड़िता के पिता ने कई बार ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
आरोप है कि ससुराल में रहने के दौरान ही देवर उस पर बुरी नजर रखता था और छेड़छाड़ करता था। इज्जत के डर से वह चुप रही। लगभग सात महीने पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर सभी ने मिलकर उसे मारपीट कर सामान सहित घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही थी।
26 मार्च 2026 को दोपहर करीब दो बजे मायके में कमरे में अकेली थी। इसी दौरान देवर वहां पहुंचा और विवाहिता के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध पर आरोपित ने चाकू निकालकर डराया और चाकू से कपड़ा काट कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
खबरें और भी
शोर मचाने पर स्वजन आ गए। उन्हें देखकर आरोपित चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घटना के बाद परिवार सदमे में था और बदनामी के डर से चुप रहा।
बाद में ससुराल वालों से फोन पर बात कर समझौते और विदाई की बात की गई, लेकिन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।