खाद कारोबारी पर GST की बड़ी स्ट्राइक: 4 जिलों में एक साथ छापे, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी से मचा हड़कंप
जीएसटी टीम ने बीसलपुर के खाद प्रतिष्ठान जगदीश शरण ज्वाला शरण पर छापा मारा, जिसमें प्रारंभिक जांच में 1.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। यह कार्रव ...और पढ़ें

बीसलपुर में खाद प्रतिष्ठान पर अभिलेखों की जांच करती जीएसटी की टीम
HighLights
जगदीश शरण ज्वाला शरण खाद्य के नाम से संचालत है फर्म
बड़ी टैक्स चोरी होने की आशंका के चलते गुरुवार सुबह तक छापामारी चलने की संभावना
संवाद सहयोगी, बीसलपुर (पीलीभीत)। नगर की प्रमुख जगदीश शरण ज्वाला शरण खाद प्रतिष्ठान पर एसआइबी डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में जीएसटी के अधिकारियों की टीम ने छापामार कर टैक्स जमा किए जाने में वित्तीय अनियमिताओं की जांच की। देर रात तक जीएसटी टीम का छापामारी चलती रही। प्रथम दृष्टया 1.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी जाने की आशंका है। पीलीभीत के साथ ही बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं जिलों में स्थित प्रतिष्ठानों पर छापामारी की गई।
खाद की बिक्री में जीएसटी चोरी होने की शिकायत जीएसटी विभाग को पिछले कुछ दिनों से मिल रही थीं। बुधवार को टैक्स जमा करने में अनियमितताएं बरते जाने की शिकायत मिलने पर एसआइबी डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने बुधवार को दोपहर तीन बजे नगर के जगदीश शरण ज्वाला शरण खाद प्रतिष्ठान पर छापा मारा।
टीम ने प्रतिष्ठान पर क्रय विक्रय के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रतिष्ठान पर खरीदी गई खाद व विभिन्न फर्मो को आपूर्ति की गई खाद से लेजर टैक्स का मिलान किया। प्रतिष्ठान पर भंडारित खाद का मिलान करा कर अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक जमा किए गए जीएसटी टैक्स के अभिलेख देखे गए।
साथ ही खरीद और बिक्री के अभिलेखों की जांच की गई। देर शाम तक टीम प्रतिष्ठान पर अभिलेखों को खंगाल रही थी। जगदीश शरण ज्वाला शरण फर्म की शाखाएं बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में होने की वजह से सभी स्थानों पर अलग-अलग टीमों ने छापामारी की। इस जांच में सामने आया कि व्यापारी ने बिना बिल जारी किये माल की बिक्री किया।
खबरें और भी
अब तक मिली विसंगतियों और गड़बड़ियों के आधार पर करीब 1.5 करोड़ रुपये की कर चोरी प्रकाश में आ चुकी है। व्यापारी के यहां पर मिले अभिलेखों को भी कब्जे में ले लिया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि टीम द्वारा अभी जांच चल रही है, जो गुरुवार सुबह तक चलने की उम्मीद है।
जांच पूर्ण होने के बाद ही अनियमिताएं मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। प्रतिष्ठान स्वामी पवन अग्रवाल ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर नियम अनुसार सभी टैक्स जमा किए गए हैं सभी अभिलेख पूर्ण है। शिकायत झूठी की गई है।