Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युवती का नहाते हुए वीडियो बनाते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, मोबाइल में मिला अन्य महिला का भी वीडियो

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:26 PM (GMT+05:30)

    पीलीभीत के जहानाबाद में एक युवक को नहाती युवती का वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ा गया। उसके फोन में एक अन्य महिला का भी वीडियो मिलने पर ग्रामीणों ने उसे पु ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर आरोपित को भेजा जेल

    संवाद सूत्र, जहानाबाद (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक घर के बाहर बने स्नानागार में नहा रही एक युवती का छिपकर वीडियो बना रहे गांव के ही एक युवक को स्वजन ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर जब युवक का मोबाइल फोन चेक किया गया, तो उसमें पड़ोस की एक अन्य महिला का भी नहाते हुए वीडियो मिला।

    गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे उनकी बेटी घर के सामने बने स्नानागार में नहा रही थी।

    इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपित सचिन वहां छिपकर बैठ गया और अपने मोबाइल फोन से युवती का वीडियो बनाने लगा। इसी बीच किसी आहट पर युवती की नजर आरोपित पर पड़ी। उसने घबरा कर शोर मचा दिया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।

    भागने का प्रयास कर रहे आरोपित को ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद जब ग्रामीणों ने आरोपित का मोबाइल चेक किया तो फोन में युवती के वीडियो के साथ-साथ पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला का भी स्नान करते समय बनाया गया वीडियो मौजूद था।

    खबरें और भी

    इस बात की भनक लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पकड़े जाने पर भी आरोपित के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने पुलिस कार्रवाई करने पर दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपित को जहानाबाद पुलिस को सौंप दिया।

    जहानाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि युवती के पिता के शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित सचिन के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य के तौर पर आरोपित का मोबाइल कब्जे में लेकर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी के दौर में 'हाथ और सीटी' के भरोसे पीलीभीत; 30 हजार गाड़ियां और ट्रैफिक सिस्टम का ये हाल