Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत में गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की जताई गई आशंका

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:37 PM (IST)

    पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में 32 वर्षीय युवक का शव मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. बीसलपुर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव।

    2. मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुबोध के रूप में हुई।

    3. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बीसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरसिया-खांडेपुर मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में शुक्रवार को 32 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    शुक्रवार सुबह करीब 09:15 बजे ग्राम प्रधान बरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे पूर्व प्रधान बुद्धपाल सिंह के गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    पुलिस द्वारा की गई छानबीन और शिनाख्त के प्रयास के बाद मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुबोध पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम खांडेपुर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि सुबोध मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे शराब व नशे की लत थी।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    स्वजन के संबंध में जानकारी जुटाने पर पता चला कि मृतक के पिता की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वर्तमान में गांव में उनके परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं रहता है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

    यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बीसलपुर के घूसखोर कानूनगो हरिज्ञान सिंह 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार