मां को ननिहाल छोड़ लौट रहा था बेटा, रास्ते में 'यमराज' बन खड़ा था आवारा पशु; दर्दनाक मौत!
पीलीभीत में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जहाँ अपनी माँ को ननिहाल छोड़कर लौट रहे बेटे की आवारा पशु से टकराकर मौत हो गई। यह घटना आवारा पशुओं से होने वाले गंभ ...और पढ़ें

मृतक प्रकट सिंंह की फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा चौड़ा के पास बेसहारा पशु ने स्कूटी सवार ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घुंघचाई क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा निवासी प्रकट सिंह (35) अपनी माता कमलजीत कौर को स्कूटी से उनकी ननिहाल भोपतपुर छोड़ने गए थे। मां को घर पहुंचाने के बाद प्रकट सिंह अकेले स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे।
जैसे ही वह गढ़ा चौड़ा गांव के समीप पहुंचे, अचानक रास्ते में खड़े एक हिंसक आवारा पशु ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पशु ने प्रकट सिंह को स्कूटी सहित जमीन पर पटक दिया और उन पर हमला कर दिया। राहगीरों के शोर मचाने पर पशु वहां से भागा, लेकिन तब तक प्रकट सिंह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन और ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। लहुलुहान अवस्था में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।