पीलीभीत के जंगल में 'सुल्तान' की वापसी! बाघ का खौफनाक और खूबसूरत अंदाज देख थमी पर्यटकों की सांसें... देखें वीडियो
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ और जंगल एक-दूसरे के पूरक हैं। यहां का घना जंगल बाघों के लिए मुफीद है, और बाघों की मौजूदगी पर्यटकों को आकर्षित करती है। इन ...और पढ़ें

बाघ का शाही अंदाज
HighLights
साप्ताहिक अवकाश पर भी बड़ी संख्या में पर्यटकों ने की जंगल सफारी
बाघों का खास अंदाज पर्यटकों को आ रहा है रास
संवाद सूत्र, जागरण, माधोटांडा। बाघ और जंगल दोनों एकदूसरे की रक्षा करते हैं, क्योंकि घना जंगल जहां बाघ के लिए मुफीद होता है तो बाघ की मौजूदगी का खौफ जंगल के पेड़ों को बचाता है। अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ जंगल में पर्यटकों को आने के लिए विवश करते हैं, क्योंकि जब बात जंगल घूमने और बाघों के दीदार की आती है तो हर किसी के मन में पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नाम सबसे पहले आता है।
यहां पर इस समय खूबसूरत जंगल के अंदर एस थ्री बाघ पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। इस बाघ को देखकर पर्यटक भी काफी रोमांचित हो रहें हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब पर्यटकों की कोई भी कमी नहीं रह गई है। यहां पर हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद होती है।
पर्यटकों का दिल जीत रहा है भारी-भरकम 'S3' बाघ pic.twitter.com/slzFgwjLAG
— anshul saxena (@rudrasaxena) January 11, 2026
भारत के अलावा दुनिया के कोने कोने से पर्यटक यहां पर आते रहते हैं। बाघों की बढ़ती हुई संख्या और यहां का हरा भरा जंगल पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां पर आने वाले पर्यटकों को बाघों के दीदार भी आसानी से हो जाते हैं। लेकिन एस थ्री बाघ जब पर्यटकों के सामने आता है तो उस बाघ को देखकर पर्यटकों के चेहरे की खुशी साफ दिखाई देती है।
दरअसल, यह बाघ टाइगर रिजर्व में प्रसिद्ध रहे सुल्तान बाघ का बेटा है। यह बाघ काफी भारी-भरकम और फुर्तीला होने के साथ खूबसूरत भी है। शनिवार को भी यह बाघ पर्यटकों को खूब लुभाता रहा। शारदा मुख्य नहर की पक्की पटरी पर काफी देर तक पर्यटकों के आगे आगे चलता रहा।
पर्यटकों ने इस बाघ के काफी आसानी से दीदार किए। रविवार को भी यहां पर पर्यटकों को बाघों के दीदार हुए। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सुबह से ही पर्यटक जुटने लगे। सफारी करने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी। सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गये। खिली हुई धूप में पर्यटकों ने सफारी का आनंद लिया।
खबरें और भी
वन रेंजर सहेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यहां पर बाघों के खूब दीदार होते हैं। इसके अलावा भी यहां पर अन्य वन्यजीवों को आसानी से देखा जा सकता है। यहां का वातावरण और जंगल काफी खूबसूरत है।
यह भी पढ़ें- जंगल में सफारी कर रहे थे लोग, तभी कोहरे के बीच से निकल आया बाघों का पूरा कुनबा...देखें वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें- सर्दियों में पीटीआर का अद्भुत नजारा: मगरमच्छ, बाघ और हरीतिमा से सराबोर जंगल देख पर्यटक हुए उत्साहित
यह भी पढ़ें- खतरे के बीच नई पीढ़ी का उदय: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 10 शावकों का सुरक्षित होना शुभ संकेत