पीलीभीत: टनकपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दो दोस्तों को रौंदा; रात भर सड़क किनारे पड़े रहे शव, एक की पत्नी है गर्भवती
पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों रंजीत सोनकर और अरविंद कुमार की मौत हो गई। उनके शव रात भर सड़क किनारे पड़े रहे, पुलिस अज् ...और पढ़ें

मृतक रंजीत सोनकर और अरविंद कुमार का फाइल फोटो
HighLights
टनकपुर हाईवे पर रामजानकी पेट्रोल पंप के पास का हादसा
संवाद सूत्र, न्यूरिया (पीलीभीत)। कस्बे में रामजानकी पेट्रोल पंप के पास टनकपुर हाईवे पर देर रात हुए सड़ा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय रंजीत सोनकर और 25 वर्षीय अरविंद कुमार की बाइक में मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों दोस्तों के शव रात भर सड़क किनारे पड़ रहे। सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई, लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि उनकी मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। हालांकि, घटनास्थल पर किसी वाहन का टूटा शीशा और खून भी पड़ा। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
थाना न्यूरिया के गांव संडा के निवासी रंजीत सोनकर और अरविंद कुमार मझोला कस्बे में रोजाना मजदूरी करने के लिए आते थे। स्वजन ने बताया कि दोनों युवक मंगलवार रात मझोला से अपने गांव लौट रहे थे। रंजीत की रात करीब नौ बजे के बाद दोस्त लाखन के साथ मोबाइल काल पर बात हुई थी।
दोस्त लाखन ने बताया कि उसने रात नौ बजे के करीब काल किया था। रंजीत ने कहा था कि आधा घंटा में गांव आ जाऊंगा, लेकिन बाद में जब काल किया तो उनका काल ही नहीं उठाया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पूरी रात परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। बुधवार सुबह हादसे की सूचना मिलने पर स्वजन अस्पताल पहुंचे।
खबरें और भी
इस बारे में थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का प्रतीत होता है। पुलिस ने दोनों शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृत्यु के कारणों की तलाश करने के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
रंजीत की एक वर्ष पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती
रंजीत सोनकर ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व माया देवी से हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है और परिवार में जल्द ही खुशियां आने वाली थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिवार में माता रीता देवी, बड़ा भाई आकाश और छोटा भाई विकास हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करता है।
बिजली मिस्त्री का काम करता था अरविंद
अरविंद कुमार गांव में बिजली मिस्त्री का काम करता था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम हेतराम है। उसकी मां माया देवी और एक बहन हैं। अरविंद की अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।