Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pilibhit Tiger Reserve: अब शहर से ही मिलेगी जंगल सफारी! पर्यटकों को नहीं काटने पड़ेंगे मुस्तफाबाद और महोफ गेट के चक्कर

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:17 AM (IST)

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व अब पर्यटकों की सुविधा के लिए मुख्यालय पर ही जंगल सफारी बुकिंग काउंटर खोलने की तैयारी में है, जिससे उन्हें दूरस्थ गेटों तक जाने की ...और पढ़ें

    पीटीआर मुख्यालय। फाइल फोटो

    पीटीआर मुख्यालय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पर्यटकों नहीं जाना पड़ेगा मुस्तफा बाद, बाराही या फिर महोफ गेट

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। अब तक पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को सफारी के लिए शहर से दूर स्थित मुस्तफा बाद, बाराही या फिर महोफ गेट से जाना पड़ता था। इसके बाद ही उन्हें सफारी वाहन मिलते थे। खराब सड़कों व पुलियों के निर्माण के कारण पर्यटकों को सफारी गेट तक पहुंचने में परेशानी होती थी, जिससे पर्यटकों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिली।

    इसको देखते हुए पीटीआर प्रशासन मुख्यालय पर ही सफारी काउंटर खोलने की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद पर्यटक मुख्यालय से ही सफारी बुक कर जंगल की सैर को जा सकेंगे।

    राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइंस के अनुसार, पीटीआर का पर्यटन सत्र 30 जून को समाप्त हुआ। इस सत्र तक जंगल सफारी के लिए पर्यटकों को जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर मुस्तफाबाद गेट, बाराही या फिर शहर से 12 किमी दूर स्थित महोफ गेट जाना पड़ता था। इन गेट पर बने बुकिंग काउंटर से जंगल सफारी के लिए वाहनों की बुकिंग होती है।

    77821670

    माधोटांडा रोड पर जगह-जगह पुलियों का निर्माण चल रहा है। वहीं, डगा व कलीनगर पुलों के टूटे होने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों के साहरे मुस्तफाबाद गेट तक पहुंचना पड़ता है। यही स्थिति महोफ गेट जाने वाले मार्ग की हैं। पर्यटकों की सुविधा व बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पीटीआर प्रशासन अब बनकटी रोड स्थित पीटीआर मुख्यालय में एक बुकिंग काउंटर खोलने की तैयारी में हैं।

    बुकिंग काउंटर के साथ कुछ सफारी वाहनों को भी यहां रखा जाएगा, जिसके बाद पर्यटक मुख्यालय से ही सफारी बुक कर महोफ गेट के रास्ते सफारी कर सकेंगे। अब तक सप्ताह के सामान्य दिनों में पर्यटकों को जिप्सी के लिए 3,920 रुपये, जिनान के लिए 4,420 रुपये अदा करने पड़ते थे।

    खबरें और भी

    वहीं, वीकेंड पर जिप्सी व जिनान के लिए के लिए 4,200 व 4,700 रुपये अदा करने होते थे। मुख्यालय पर बुकिंग काउंटर खुलने के बाद इन दरों में मामूली वृद्धि हो सकती है। हालांकि, सफारी के लिए दरों की अंतिम घोषणा पर्यटन सत्र की शुरुआत से पहले होने वाली फाउंडेशन की बैठक के बाद ही होगी।

    एडवांस परमिट की पहल रही थी कामयाब

    इस पर्यटन सत्र में पीटीआर प्रशासन ने नवाचार के तौर पर पीटीआर मुख्यालय से एडवांस परमिट की शुरुआत की थी। इसके तहत पर्यटक अपने पसंदीदा जोन व गेट से सफारी के लिए मुख्यालय से ही परमिट ले सकते थे। ये नवाचार सफल साबित हुआ था। इस दौरान 3,600 से भी अधिक पर्यटकों ने एडवांस परमिट लिया, जिससे विभाग को 11.85 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई थी।

    बुकिंग प्रक्रिया पर उठे थे सवाल

    पर्यटन सत्र के दौरान तीन जून को दिल्ली निवासी अभिनव विश्वास ने साक्ष्यों के साथ डीएफओ मनीष सिंह से पीटीआर के एक ड्राइवर पर ठगी के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, जिसमें बुकिंग काउंटर पर साठगांठ कर वाहन उपलब्ध कराने का आरोप भी लगाया था। इसमें बुकिंग काउंटर पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मिली थी। माना जा रहा है कि ऐसी ही गतिविधियों पर लगाम लगाने को मुख्यालय पर ही बुकिंग की शुरुआत की जा रही है।

     

    पीटीआर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गेटों पर दबाव को कम करने के लिए जिला मुख्यालय पर बुकिंग काउंटर खोलने का विचार है। विचार विमर्श के बाद इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    - मनीष सिंह, डीएफओ, पीलीभीत टाइगर रिजर्व


    यह भी पढ़ें- पीलीभीत: एकतरफा प्यार में सहपाठी ने जिला अस्पताल के अंदर छात्रा को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत