Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीटीआर की माला रेंज में हाथियों का उत्पात; ग्रामीणों ने रात भर जागकर बुलेट से खदेड़ा जंगली दल

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 10:59 AM (GMT+05:30)

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में नेपाली हाथियों ने महुआ सिरसा सरदाह गांव के पास उत्पात मचाया। हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीणो ...और पढ़ें

    हाथि‍यों के झुंड को भगाते लोग

    हाथि‍यों के झुंड को भगाते लोग

    संवाद सूत्र, जागरण, गजरौला कलां। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज के अंतर्गत थाना गजरौला क्षेत्र के गांव महुआ सिरसा सरदाह के पास नेपाली हाथियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया। नेपाल से आए हाथियों के अचानक गांव के नजदीक पहुंच जाने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

    हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान कर दिया, बाकी लोगों की भी नुकसान की आशंका बनी रही। लगातार बढ़ते हाथियों के आतंक से आक्रोशित ग्रामीण व युवक रात भर जागते रहे। हाथियों को आबादी और खेतों से दूर खदेड़ने के लिए युवकों ने बाइक और बुलेट गाड़ियों से शोर मचाया।

    साथ ही पटाखे छोड़कर उन्हें जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथियों को गांव से दूर किया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर रिजर्व माला रेंज से सटे इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों का तांडव लगातार जारी है। इससे किसान और ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं।

    वन विभाग की गश्त और ठोस व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। हाथियों की आए दिन की आवाजाही और फसलों के नुकसान की वजह से अब किसानों में वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ने लगा है।

     

    यह भी पढ़ें- पीलीभीत के जंगल में 'सुल्तान' की वापसी! बाघ का खौफनाक और खूबसूरत अंदाज देख थमी पर्यटकों की सांसें... देखें वीडि‍यो

    खबरें और भी