Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PNG Connection Rules: पीएनजी कनेक्शन वालों को सरेंडर करना होगा LPG सिलेंडर, DSO का सख्त आदेश

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:56 PM (IST)

    पीलीभीत में डीएसओ ने निर्देश दिए हैं कि पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अपने एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करने होंगे। दोहरे गैस कनेक्शन पर रोक लगाने और पीए ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. शहर के 14 स्थानों पर पीएनजी नेटवर्क हुआ चालू


    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिन उपभोक्ताओं ने पाइपलाइन पीएनजी गैस का कनेक्शन ले लिया है, उन्हें अब अपने घरेलू एलपीजी सिलिंडर को सरेंडर करना होगा। नए नियमों के तहत अब कोई भी उपभोक्ता एक साथ दोनों गैस कनेक्शन नहीं रख सकेगा। सरेंडर नहीं करने पर गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इसको लेकर डीएसओ को ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

    जिले में वर्तमान में लगभग 4.68 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, वहीं 650 से ज्यादा व्यावसायिक कनेक्शन हैं। इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 39 गैस एजेंसियों के जरिए जिले भर में रसोई गैस आपूर्ति की जा रही है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ महीनों से घरेलू सिलेंडरों की मांग काफी बढ़ गई है।

    इससे गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जिसको देखते हुए डीएम के निर्देश पर अब पीएनजी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। नए नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति गैस के दोहरे कनेक्शन का फायदा नहीं ले सकता है। जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन पहुंच गया है।

    वे लोग तुरंत अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दें। उपभोक्ता इसके लिए ऑनलाइन या अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर अपना एलजीपी कनेक्शन सिलिंडर कर सकते हैं। गौरतलब है कि जिले में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। शहर के 14 मुख्य इलाकों में पीएनजी नेटवर्क का काम पूर्ण चुका है।

    खबरें और भी

     

    शासन के निर्देश हैं कि जहां पीएनजी की सुविधा पहुंच गई है, वहां लोग दोनों कनेक्शन एक साथ नहीं रख सकते। परेशानी से बचने के लिए लोग जल्द से जल्द पीएनजी को अपनाना चाहिए। पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन वाले उपभोक्ता तुरंत अपना एलपीजी सिलिंडर सरेंडर कर दें। गैस एजेंसी या वेबसाइट के जरिए आसानी से कनेक्शन सरेंडर किया जा सकता है।

    - विकास कुमार, डीएसओ, पीलीभीत


    यह भी पढ़ें- पीलीभीत के 'चूका बीच' पर जाना अब खतरे से खाली नहीं? पार्किंग तक पहुंचे बाघ-भालू, वन विभाग ने उठाया ये बड़ा कदम