फिल्म भी फेल! शादीशुदा प्रेमिका को घर लाया पति, फिर पत्नी, प्रेमी और पुलिस के बीच हुआ हंगामा
देवेंद्र छह माह बाद अपनी विवाहित प्रेमिका को घर ले आया, जिससे उसकी पत्नी ने विरोध किया और घर में हंगामा हुआ। पत्नी की शिकायत, प्रेमिका के पति की पिटाई ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।
HighLights
विवाहिता ने पति के विरुद्ध दी बरखेड़ा थाने में शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग की
संवाद सूत्र, बरखेड़ा (पीलीभीत)। पत्नी को छोड़कर दूसरे की बीवी को लेकर गए देवेंदर ने दो दिन ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा किया, जिसको देखकर फिल्मी की कहानी फीकी पड़ गई। छह माह पूर्व गांव की विवाहिता को लेकर गया देवेंदर बुधवार को प्रेमिका के साथ घर पहुंचकर रहने लगा। इसका पत्नी ने विरोध किया।
प्रेमिका के पति ने देवेंदर को पीटा तो उसने फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लौटकर उसने पत्नी को पीटकर घर में रखे उसके कपड़ों में आग लगा दी। पत्नी ने पुलिस से उस पर कार्रवाई करने की मांग की।
क्षेत्र के पैनिया रामकिशन निवासी देवेंदर छह माह पूर्व गांव की एक विवाहिता को भगा ले गया था। बुधवार शाम पांच बजे वह प्रेमिका के साथ लेकर घर आया था। देवेंदर प्रेमिका को घर में रखने के लिये पत्नी पर दबाव बनाने लगा। पत्नी के विरोध करने पर मारपीट की। पत्नी उसके खिलाफ थाना बरखेड़ा में शिकायत करने चली गई।
इसी बीच प्रेमिका का पति उसके घर पहुंच गया और प्रेमी देवेंद्र को पीट दिया। इसके बाद देवेंद्र ने घर के कमरे में कुंडे में फंदा डालकर जान देने की कोशिश की। पड़ोसियों ने डायल112 को सूचना दी। पुलिस ने देवेंद्र को फंदे से उतार कर सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया। इलाज के बाद गुरुवार उसकी छुट्टी कर दी गई।
खबरें और भी
इसके बाद देवेंद्र ने घर पहुंचकर पत्नी के साथ फिर से मारपीट की। डर से पत्नी मुहल्ले के घर में छुप गई। फिर देवेंद्र ने घर में रखे बीवी बच्चों के कपड़ों में आग लगा दी। घर में धुआं उठता देखकर पत्नी रूपरानी व मुहल्ले के लोग घर की तरफ भागे तो पत्नी ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी।
पुलिस ने पहुंचकर घर के अंदर जल रही आग को बुझाया, तब पता चला कि देवेंद्र ने घर में रखे बच्चों व पत्नी के सारे कपड़े जला दिए। पड़ोसियों ने बताया कि आग लगाने के बाद देवेंद्र घर से भाग गया हैं।
पत्नी रूपरानी ने बताया कि छह महीने पूर्व पति के विरुद्ध मारपीट के संबंध में पहले भी थाने में शिकायत कर चुकी हैं। इस बारे में बरखेड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है।