Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPSC 2023 Result: पीलीभीत की टॉपर बिटिया प्रियंका यादव; दसवीं में जिला किया टॉप, अब आईएएस बनकर करेंगी देश सेवा

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 04:56 PM (IST)

    UPSC Civil Services 2023 Final Result यूपीएससी 2023 का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी होते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी दाैड़ गई। करीब एक हजार ने परीक्ष ...और पढ़ें

    UPSC 2023 Result: राजीव कालोनी की बिटिया प्रियंका यादव बनी IAS
    UPSC 2023 Result: राजीव कालोनी की बिटिया प्रियंका यादव बनी IAS

    HighLights

    1. दिल्ली जाकर की सिविल सर्विसेज की तैयारी
    2. दसवीं की परीक्षा में प्रियंका पूरे जिले में टापर रहीं

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। UPSC 2023 Result: शहर से सटी राजीव कालोनी में रहने वाली होनहार छात्रा प्रियंका यादव का चयन (आईएएस) IAS में हो गया है। परीक्षा का परिणाम आते ही परिवार में खुशियां छा गईं। रिश्तेदार और परिचित बधाई देने के लिए पहुंचने लगे।

    शुरू से पढ़ने में थी तेज तर्रार

    राजीव कॉलोनी में रहने वाले जिला वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष जवाहर सिंह यादव एवं सरोज यादव की होनहार बेटी प्रियंका यादव बचपन से ही मेधावी रही है। उसने सीबीएसई की 10वीं की पढ़ाई लायंस बाल विद्या मंदिर से पूरी की थी। दसवीं की परीक्षा में वह पूरे जिले में टापर रहीं। इसके बाद 12वीं की परीक्षा में उसे 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुई थे। जिले में दूसरा स्थान रहा था।

    ये भी पढ़ेंः UPSC Result 2023: मिर्जापुर के IPS विपिन दुबे बने IAS, पिता नहीं बल्कि परिवार के इस सदस्य को बताया प्रेरणा का श्रोत

    दिल्ली से की कोचिंग

    इसके बाद बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कालेज झांसी बीटेक (आनर्स) किया। इसमें भी टॉपर रही। उसके बाद यूपीएससी की कोचिंग के लिए दिल्ली चली गई। यूपीएसपी की परीक्षा में पास होकर अब वह आईएएस बन गई है। जिला वालीबाल संघ के पदाधिकारियों ने उसके घर पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं दीं। 

    ये भी पढ़ेंः UPSC CSE Result 2023: पापा लग रहा कुछ ज्यादा हो गया... रिजल्ट देखने के बाद ऐसा था टॉपर आदित्य का रिएक्शन

    खबरें और भी