UP में शादियों का सीजन शुरू, लेकिन गैस चूल्हा जलना मुश्किल; ऐसे मिल सकता है सिलेंडर
मंगलवार से शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होते ही गैस सिलेंडरों की किल्लत बढ़ गई है। आपूर्ति में कमी और नए नियमों के कारण लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मि ...और पढ़ें

गैस सिलेंडर लेने के लिए गोदाम में पहुंचे लोग
HighLights
कार्यक्रम प्रभावित होने की आशंका, लकड़ी की भी कर रहे व्यवस्था
संवाद सूत्र, घुंघचाई (पूरनपुर)। क्षेत्र में मंगलवार से शादी विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होते ही गैस सिलिंडर की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गैस आपूर्ति में कमी और नए नियमों में बदलाव के चलते लोगों को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे शादी समारोह की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। लोग गैस सिलिंडर एकत्र करने में जुटे हुए हैं।
शादियों की शुरुआत होते ही लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्ड वितरण, बैंड बाजा बुक होने के बाद अब सबसे अधिक गैस सिलिंडर की चिंता है। गैस की कमी और नियमों में बदलाव के कारण सिलिंडर की मांग बढ़ी है। इससे आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कामर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता न होने से स्थिति और कठिन होती जा रही है।
पहले कमर्शियल सिलिंडर से एक दो सिलिंडर में काम हो जाता था। मगर अब तीन से चार सिलिंडर की जरूरत पड़ रही है। लोग सुबह से एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। कई परिवार रिश्तेदारों और परिचितों से अतिरिक्त सिलिंडर जुटाने में लगे हुए हैं। शादी वाले घरों में रसोई व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।
मेहमानों की संख्या और कार्यक्रम के अनुसार भोजन की योजना तय होती है। मगर सिलिंडर की सीमित उपलब्धता से पूरी तैयारी प्रभावित हो रही है। कई परिवार कार्यक्रम में बदलाव करने को मजबूर हैं। जिन घरों में शादी विवाह है ऐसे लोगों का कहना है कि अचानक मांग बढ़ने के बावजूद पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।
खबरें और भी
वहीं नए नियमों के चलते भी वितरण प्रक्रिया धीमी हो गई है। इससे स्थिति और बिगड़ गई है। इसका सीधा असर शादी समारोह की व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। लोगों अपने परिचितों और रिश्तेदारों से सिलिंडर एकत्र करने के साथ लकड़ी की भी व्यवस्था करने में जुटे हैं।
डीएसओ के यहां करें आवेदन मिलेगा सिलिंडर
शादी विवाह के लिए गैस सिलिंडर की दिक्कत हो रही है, तो सबसे पहले डीएसओ के यहां शादी का कार्ड लगाकर आवेदन करें। इसके बाद वह गैस सिलिंडर लेने की स्वीकृति देंगे। साथ ही एजेंसी को पत्र को भेज देंगे। एजेंसी संचालक के यहां से सिलिंडर मिल जाएंगे।