जौनपुर में बालक का अपहरण करने वाले का प्रतापगढ़ में पेड़ से लटकता शव मिला, गंभीर हालत में अपह्त मासूम बरामद
जौनपुर से अपहृत बालक का अपहरणकर्ता प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला, जबकि बच्चा गंभीर हालत में बरामद हुआ। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बचाकर परिवार को सौ ...और पढ़ें

जौनपुर से अपह्त बालक गंभीर हाल में प्रतापगढ़ में स्वजन के साथ। जागरण
HighLights
स्कूल से अपने साथ ले गए गांव के युवक ने बच्चे का किया था अपहरण, केस दर्ज था
मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था बालक, पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी
संसू, जागरण, सुवंसा (प्रतापगढ़)। जौनपुर जनपद में मासूम का अपहरण करने के आरोपित का प्रतापगढ़ जिले में पेड़ से फंदे के सहारे शव लटकता मिला। पास ही नहर किनारे अपह्त बालक भी गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने बालक के सकुशल होने की सूचना उसके परिवार के लोगों को दी तो वहां की पुलिस के साथ वे यहां पहुंचे। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
आरोपित व बालक की तलाश कर रही थी पुलिस
जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के चंद्रभान पटेल का सात वर्षीय बेटा ऋषि पटेल गांव के ही स्कूल में पढ़ता है। शनिवार सुबह वह स्कूल गया लेकिन छुट्टी होने के बाद भी घर नहीं लौटा। बताया जाता है कि स्कूल से ही उसके गांव का 22 वर्षीय कमलेश पटेल पुत्र रामसमुझ पटेल उसे स्कूल से ले गया और अपहरण कर लिया। जानकारी होने पर बालक के घरवालों ने कमलेश पटेल के विरुद्ध मुंगरा बादशाहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अपहरर्ता व बालक की तलाश कर रही थी।
पुलिस को बच्चे ने सुनाई आपबीती
इधर प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र में नारायनपुर कला नहर के समीप रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपहृत ऋषि गंभीर हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान रविंद्र यादव को दी तो उन्होंने सूचना फतनपुर पुलिस को दी। किसी तरह बच्चे से पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बताई और अपना पता व अपने घरवालों का नाम बताया। उसने अपहर्ता के बारे में भी जानकारी दी तो नरायनपुर कला के नहर से करीब 300 मीटर दूर एक बाग में बच्चे का अपहरण करने वाले कमलेश का भी शव पेड़ से लटकता मिला।
बच्चे की हालत ठीक
सूचना फतनपुर पुलिस को दी गई तो चौकी प्रभारी सुवंसा राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मुंगरा बादशाहपुर को पुलिस को दी गई। बच्चे को एंबुलेंस से गौरा अस्पताल लाया गया। बच्चे को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी, उसकी हालत बिगड़ रही थी कि किसी तरीके से यहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने सीपीआर देकर जान बचाई फिर उपचार शुरू किया। बच्चे की हालत में सुधार होने लगा।जानकारी होने पर बच्चे के घर वाले भी गौरा अस्पताल पहुंचे और मुंगरा बादशाहपुर पुलिस भी गौरा अस्पताल पहुंची। घरवालों के साथ मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ऋषि को लेकर चली गई।
खबरें और भी
बच्चे को घरवाले ले गए
फतनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट मुंगरा बादशाहपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। उसकी खोजबीन वहां की पुलिस कर रही थी। इसी बीच बच्चा नरायनपुरकला के पास मिला और अपहरर्ता फंदे से लटकता मिला। बच्चे को उसके घरवाले गौरा अस्पताल से ले गए। मुंगरा बादशाहपुर पुलिस को भी जानकारी दी गई थी।