Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एसआरएन अस्पताल में डॉक्टर मरीजों को कब देखेंगे...किसी को पता नहीं, प्रयागराज में मंडल का सबसे बड़ा हॉस्पिटल का यह हाल

    By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 17 May 2026 05:10 PM (IST)

    प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल का एडीएम आपूर्ति ने निरीक्षण किया, जहां डॉक्टरों के रोस्टर में समय का उल्लेख नहीं था और ड्यूटी डिस्प्ले चार्ट भी निष्क्रिय ...और पढ़ें

    प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीज व तीमारदाराें से बातचीत करते एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा। सौजन्य: सूचना विभाग

    प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीज व तीमारदाराें से बातचीत करते एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा। सौजन्य: सूचना विभाग

    HighLights

    1. डाॅक्टरों के रोस्टर में समय ही नहीं लिखा, ड्यूटी डिस्प्ले चार्ट भी क्रियाशील नहीं

    2. डीएम के निर्देश पर एडीएम आपूर्ति व एसीएम ने चिकित्सालय का किया निरीक्षण

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मंडल का सबसे बड़ा सरकारी एसआरएन अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ भी खूब हैं। अस्पताल प्रशासन के तो कुछ कहने ही नहीं। इस हफ्ते में अलग-अलग दिनों में चार एडीएम इस अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। रोज ही कमियां और गड़बड़ियां मिलीं मगर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।

    चिकित्सक समय से अस्पताल नहीं पहुंचते

    शनिवार को भी एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा ने एसीएम के साथ निरीक्षण किया। वहां पर ड्यूटी डिस्प्ले चार्ट क्रियाशील नहीं था। वार्डों एवं ओपीडी में डाॅक्टरों के रोस्टर अनुसार बैठने का चार्ट दीवारों पर लगाया गया है, लेकिन समय दर्शित नहीं किया गया है। चिकित्सक किस समय मरीजों को देखेंगे, इसकी जानकारी किसी को नहीं। स्पष्ट है कि चिकित्सक समय से अस्पताल नहीं पहुंचते।

    एडीएम आपूर्ति ने अस्पताल का निरीक्षण किया 

    डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर एडीएम आपूर्ति शनिवार की सुबह 9.50 बजे अस्पताल के नए भवन में पहुंचे। वार्डाे, पीएमएसएसआइ ओपीडी, ट्रामा सेंटर, गैस्ट्रोलाजी, कार्डियोलाजी, सेंटर पैथोलाजी, ब्लडबैंक, कैश काउंटर, औषधि वितरण, रजिस्ट्रेशन काउंटर को देखा। इसेक बाद पुरानी बिल्डिंग स्थित अल्ट्रासाउंड, एमआरआइ कक्ष पर कार्यरत डाॅक्टरों व स्टाफ की उपस्थिति तथा ड्यूटी डिस्प्ले का निरीक्षण किया गया।

    दवा की उपलब्धता को लेकर जताई नाराजगी

    उन्होंने कार्डियोलाजी, सेंट्रल पैथोलाजी ब्लडबैंक, कैश काउंटर, औषधि वितरण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों से पूछताछ की। भर्ती मरीजों से भी वार्ता की और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शीतल पेयजल की बेहतर व्यवस्था कराने की एडीएम ने जोर दिया। यह भी अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में इमरजेंसी की स्थिति में कुछ दवाएं स्टाक में अनुपलब्ध होने के कारण बाहर से मंगाई जाती हैं। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि आवश्यक दवाएं स्टाक में होनी ही चाहिए।

    खबरें और भी

    डाॅक्टर-स्टाफ की पार्किंग को जोन, तीमारदार परेशान

    निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल में वाहन इधर-उधर खड़े थे। कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल के डाॅक्टर-स्टाफ की पार्किंग के लिए तीन जोन बने हैं। तीमारदारों एवं बाहरी वाहनों के पार्किंग की समस्या बनी रहती है। चिकित्सालय में उपलब्ध सुरक्षाबल, चिकित्सालय प्रशासन एवं चौकी की पुलिस को इस पर ध्यान देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 20 किमी के दायरे में ऑटो और टेंपो के किराए में वृद्धि नहीं होगी, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- कलेजे के टुकड़ों को भीषण आग से बचाने के लिए खुद दे दी जान, एक-एक कर चारों बच्चों को सुरक्षित दूसरे की छत पर पहुंचाया था