Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में हिरासत से फरार पाक्सो एक्ट का आरोपित प्रतापगढ़ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गाेली

    By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 25 Apr 2026 01:59 PM (IST)

    मानिकपुर में दो वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का आरोपित जलालुद्दीन, प्रयागराज अस्पताल से फरार होने के बाद प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। प ...और पढ़ें

    दोस्त की बेटी से हैवानियत करने वाला आरोपित प्रतापगढ़ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ।

    दोस्त की बेटी से हैवानियत करने वाला आरोपित प्रतापगढ़ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ।

    HighLights

    1. दो वर्षीय बालिका से दरिंदगी करने का आरोपित है कुंडा निवासी 50 वर्षीय जलालुद्दीन

    2. पुलिस को चकमा देकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज से फरार हो गया था

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। पुलिस हिरासत से फरार मानिकपुर के एक गांव में दो वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी करने का आरोपित जलालुद्दीन पुलिस मुठभेड़ में शनिवार सुबह दबोच लिया गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। वह चकमा देकर मंगलवार शाम स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज से भाग गया था।

    दोस्त की मासूम बेटी से दरिंदगी की थी  

    कुंडा के रहवई गांव का रहने वाला 50 वर्षीय जलालुद्दीन लोहे के दरवाजे एवं खिड़की बनाने का कार्य करता था। रविवार रात मानिकपुर के एक गांव में काम के सिलसिले में अपने दोस्त के घर गया था। वहां पर दोनों ने शराब पी। इसके बाद जलालुद्दीन ने दोस्त की दो वर्षीय बेटी से दरिंदगी की थी। पुलिस उसे पकड़कर कोर्ट के आदेश पर डीएनए जांच के लिए मंगलवार को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले गई थी। वहां से शाम सात बजे वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

    वकील से मिलने प्रतापगढ़ आते समय पुलिस ने घेराबंदी की

    आज शनिवार यानी 25 अप्रैल की सुबह जलालुद्दीन शहजादपुर कौशांबी की ओर से करेंटी गंगा नदी पुल होते हुए अपने वकील से मिलने प्रतापगढ़ आ रहा था। प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर नरेंद्र सिंह, दारोगा अमित कुमार सिंह, उमेश प्रताप सिंह, अचिन्त्य शुक्ल द्वारा ग्राम करेंटी तिराहे के पास चेकिंग में उसे घेराबंदी की। 

    अस्पताल में घायल आरोपित भर्ती 

    पुलिस को देख उसने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि आरोपित जलालुद्दीन के पास से एक तमंचा मिला है। उसे उपचार के लिए राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेलवे में बंपर भर्ती : प्रयागराज मंडल में 1250 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की होगी पुन: निर्युक्ति, नोटीफिकेशन जारी

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड ने 105 वर्ष के इतिहास में मूल्यांकन के बाद रिजल्ट सबसे जल्दी घोषित करने का बनाया रिकार्ड